इंफोसिस का प्रॉफिट बढ़कर 6,806 करोड़ रुपये, नई हायरिंग करेगी कंपनी 

इंफोसिस ने लगातार तीसरी तिमाही में मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए रेवेन्यू के गाइडेंस को बढ़ाया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जनवरी 2025 22:58 IST
ख़ास बातें
  • इंफोसिस ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए रेवेन्यू के गाइडेंस को बढ़ाया है
  • पिछली तिमाही में कंपनी ने 5,591 नए वर्कर्स को जोड़ा है
  • कंपनी के वर्कर्स की कुल संख्या 3,23,379 की है

इस फाइनेंशियल ईयर में कंपनी को रेवेन्यू में 4.5 प्रतिशत से 5 प्रतिशत की ग्रोथ मिलने का अनुमान है

बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Infosys का मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 11 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 6,806 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग 6,106 करोड़ रुपये का था। 

तीसरी तिमाही में इंफोसिस का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सात प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 41,764 करोड़ रुपये का है। इस रेवेन्यू में फाइनेंशियल सर्विसेज और मैन्युफैक्चरिंग वर्टिकल्स की हिस्सेदारी लगभग 27.8 प्रतिशत और लगभग 15.5 प्रतिशत की रही है। भारत और यूरोप में कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर डबल डिजिट में ग्रोथ हासिल की है। नॉर्थ अमेरिका में इंफोसिस के लिए ग्रोथ लगभग पांच प्रतिशत की है। कंपनी के CEO, Salil Parekh ने बताया, "अमेरिका में फाइनेंशियल सर्विसेज वर्टिकल में तीसरी तिमाही में मजबूत ग्रोथ हुई है। इसके अलावा रिटेल और कंज्यूमर प्रोडक्ट इंडस्ट्री में भी सुधार हो रहा है।" 

इंफोसिस ने लगातार तीसरी तिमाही में मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए रेवेन्यू के गाइडेंस को बढ़ाया है। इस फाइनेंशियल ईयर में कंपनी को रेवेन्यू में 4.5 प्रतिशत से 5 प्रतिशत की ग्रोथ मिलने का अनुमान है। पिछली तिमाही में कंपनी ने 5,591 नए वर्कर्स को जोड़ा है। इसके वर्कर्स की कुल संख्या 3,23,379 की है। कंपनी ने बताया कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 15,000 से अधिक वर्कर्स की हायरिंग की अपनी योजना को पूरा करेगी। 

पिछले वर्ष कंपनी को नए ग्रेजुएट्स की जॉइनिंग को टालने की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कंपनी ने इन फ्रेशर्स को ऑफर लेटर जारी किए थे। सॉफ्टवेयर वर्कर्स की एक यूनियन ने चेतावनी दी थी कि अगर फ्रेशर्स की जॉइनिंग की तिथि को टाला जाता है तो कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। ये युवा इंजीनियर्स लगभग दो वर्षों से जॉइनिंग का इंतजार कर रहे थे। इन्हें सिस्टम इंजीनियर्स के तौर पर 2022 में कंपनी में नियुक्ति का ऑफर दिया गया था। इन्हें दो प्री-ट्रेनिंग सेशन में भी मौजूद होने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, इनकी जॉइनिंग में काफी देरी हुई थी। हालांकि, कंपनी ने कहा था कि उसने कुछ तिथियों को एडजस्ट किया है। इसके अलावा उसकी हायरिंग की योजना में बदलाव नहीं किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में IT कंपनियों की ओर से फ्रेशर्स की जॉइनिंग को टालने से जुड़ी शिकायतें बढ़ी हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.