Hiring

Hiring - ख़बरें

  • AI दे रहा है इंसानों को काम, इस वेबसाइट पर टास्क के बदले मिलेगा पैसा!
    RentAHuman.ai नाम का नया प्लेटफॉर्म ऑटोमेशन की पारंपरिक सोच को बदल रहा है। यह एक ऐसा मार्केटप्लेस है, जहां AI एजेंट्स उन कामों के लिए इंसानों को हायर कर सकते हैं, जिन्हें डिजिटल सिस्टम खुद पूरा नहीं कर पाते। इसमें फिजिकल वेरिफिकेशन, इवेंट अटेंडेंस, डिलीवरी और ऑन-साइट टास्क जैसे काम शामिल हैं। इंसानों को सीधे और तेज भुगतान मिलता है, जबकि AI एजेंट्स को रियल वर्ल्ड में काम करवाने का आसान तरीका मिलता है। लॉन्च के कुछ ही दिनों में इस प्लेटफॉर्म को बड़ी संख्या में साइनअप मिले हैं।
  • AI in Job Hiring: भर्ती में AI भी कर सकता है भेदभाव, स्टडी ने चेताया
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल भर्ती प्रक्रिया (Recruitment Process) में भी बहुतायत से किया जाने लगा है। कई बार भर्तीकर्ता समझता है कि AI कैंडिडेट का चुनाव करने में लिंग-भेद को महत्व नहीं देता है। लेकिन नई रिपोर्ट कुछ अलग ही इशारा करती है। स्टडी में सामने आया है कि AI की सहायता से की गई भर्ती में भी जेंडर को लेकर भेदभाव किया जा सकता है।
  • Elon Musk दे रहे हैं 2 करोड़ की नौकरी, बस आनी चाहिए ये स्किल, ऑनलाइन भी कर सकते हैं अप्लाई
    Elon Musk की AI कंपनी xAI ने हायरिंग को लेकर एक नया रास्ता अपनाया है। कंपनी Talent Engineer नाम के रोल के लिए इंजीनियर्स की तलाश कर रही है, जिसमें सालाना सैलरी 1.2 लाख से 2.4 लाख डॉलर तक बताई गई है। इस रोल की खास बात “vibe coding” स्किल है, जिसमें टेक्निकल कॉन्सेप्ट्स को जल्दी समझने की क्षमता अहम मानी गई है। यह टीम सीधे Elon Musk को रिपोर्ट करेगी और हायरिंग को एक इंजीनियरिंग समस्या की तरह सॉल्व करेगी।
  • फ्रेशर्स के लिए बड़ी खबर! HCLTech ने बढ़ाई सैलेरी, इस फील्ड में देगा 22 लाख तक का पैकेज
    HCLTech ने 2026 की फ्रेशर हायरिंग को लेकर अपनी सैलरी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है। कंपनी ने AI, डेटा इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे एरिया में काम करने वाले चुनिंदा फ्रेशर्स के लिए प्रीमियम पैकेज तय किए हैं। कंपनी के मुताबिक, इन “एलीट कैडर” फ्रेशर्स की सालाना सैलरी 18 लाख रुपये से 22 लाख रुपये तक हो सकती है, जो रेगुलर फ्रेशर पैकेज से कई गुना ज्यादा है। इस कदम को IT सेक्टर में टॉप-क्वालिटी टैलेंट को आकर्षित करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
  • OnePlus के CEO के लिए ताइवान ने जारी किया अरेस्ट वॉरंट, जानें क्या है मामला....
    चीन की टेक कंपनियों में ताइवान के वर्कर्स की काफी डिमांड है। इसका कारण इन वर्कर्स के पास बेहतर टेक्निकल स्किल्स और एक्सपीरिएंस होना है। हालांकि, चाइनीज कंपनियों की ओर से हायरिंग को लेकर ताइवान का सख्त रवैया है। इस ऑटोनॉमस टेरिटरी का मानना है कि सेमीकंडक्टर और अन्य टेक सेगमेंट्स में हायरिंग से उसकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
  • ChatGPT बनाने वाली कंपनी को चाहिए AI रिस्क एक्सपर्ट, सैलेरी में मिलेंगे Rs 5 करोड़!
    AI की तेजी से बढ़ती ताकत अब सिर्फ बेहतर फीचर्स तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसके जोखिम और गलत इस्तेमाल भी बड़ी चिंता बन चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए OpenAI ने Head of Preparedness नाम के एक अहम सीनियर पद के लिए हायरिंग शुरू की है। CEO Sam Altman के मुताबिक, AI मॉडल्स अब मेंटल हेल्थ और साइबरसिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में नए खतरे पैदा कर रहे हैं और कुछ मामलों में क्रिटिकल सिक्योरिटी कमजोरियां तक खोजने लगे हैं। यह रोल AI के संभावित दुरुपयोग को समझने, सेफ्टी सॉल्यूशंस तैयार करने और हाई-रिस्क टेक्नोलॉजी को सुरक्षित तरीके से रिलीज करने पर फोकस करेगा।
  • भारत में IT हायरिंग 16 प्रतिशत बढ़ी, AI स्किल्स की ज्यादा डिमांड
    देश में IT इंडस्ट्री में हायरिंग में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) का योगदान बढ़कर कुल डिमांड का लगभग 27 प्रतिशत हो गया है। प्रोडक्ट फर्मों ने भी हायरिंग बढ़ाई है। IT सर्विस और कंसल्टिंग ने हायरिंग में मामूली ग्रोथ दर्ज की है। स्टार्टअप हायरिंग में बढ़ोतरी घटकर सिंगल डिजिट की रह गई है। इसका बड़ा कारण फंडिंग में कमी है।
  • TikTok की भारत वापसी पक्की? वेबसाइट अनब्लॉक के बाद अब कंपनी ने शुरू की हायरिंग
    भारत में TikTok की वापसी की चर्चा फिर से गर्म है। हाल ही में TikTok India की वेबसाइट भारत में एक्सेसिबल हो गई, और अब Bytedance ने LinkedIn पर गुरुग्राम लोकेशन के लिए नई हायरिंग शुरू की है। इन रोल्स में कंटेंट मॉडरेशन, कम्युनिटी सिक्योरिटी और स्ट्रैटेजी डेवलपमेंट शामिल हैं। हालांकि TikTok को लेकर अभी तक भारत सरकार की ओर से बैन हटाने का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
  • टेस्ला की भारत में पहला शोरूम अगले महीने मुंबई में खोलने की तैयारी
    भारत में टेस्ला का पहला शोरूम जुलाई में मुंबई में खोलने की तैयारी है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में कंपनी को अपने लिए काफी संभावना दिख रही है। पिछले कुछ तिमाहियों में यूरोप और चीन जैसे टेस्ला के बड़े मार्केट्स में सेल्स घटी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई के बाद कंपनी का अगला शोरूम दिल्ली में शुरू हो सकता है।
  • AI का इस्तेमाल बढ़ने के बावजूद इंजीनियर्स की हायरिंग जारी रखेगी Google
    गूगल के CEO, Sundar Pichai ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बढ़ने के बावजूद यह वर्कर्स की जगह नहीं ले सकता। Bloomberg Tech conference में पिचाई ने बताया कि ह्युमन टैलेंट के विकल्प के बजाय AI एक एक्सेलरेटर के तौर पर कार्य करता है। इससे कंपनी को टेक्नोलॉजी के इमर्जिंग एरिया में अधिक मौकों का फायदा उठाने में आसानी होती है।
  • Infosys ने बर्खास्त किए गए ट्रेनीज को दिया एक महीने के वेतन, टिकट के भुगतान का ऑफर
    Infosys ने इन ट्रेनीज को एक महीने के वेतन के साथ ही एक्सटर्नल ट्रेनिंग, एकोमडेशन और ट्रैवल अलाउंस की पेशकश की है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इंफोसिस ने हाल ही में बर्खास्त किए गए लगभग 240 ट्रेनीज को ईमेल भेजकर बताया है कि उन्हें एक महीने का वेतन दिया जाएगा। इस ईमेल में कहा गया है कि नौकरी गंवाने वाले ट्रेनीज को मुफ्त एक्सटर्नल ट्रेनिंग की पेशकश की जाएगी।
  • TCS पर लगा अमेरिकी वर्कर्स के साथ भेदभाव करने का आरोप
    इस आरोप की US Equal Employment Opportunity Commission (EEOC) ने जांच शुरू की है। भेदभाव का आरोप लगाने वाले अधिकतर पूर्व वर्कर्स 40 वर्ष की आयु से अधिक और गैर दक्षिण एशियाई मूल के हैं। इनका कहना है कि TCS ने उनकी छंटनी की थी लेकिन उनके भारतीय सहकर्मियों का पक्ष लिया था। भारतीय वर्कर्स में से कुछ H-1B वीजा पर कार्य कर रहे थे।
  • Infosys को लगा झटका, प्रॉफिट में 11 प्रतिशत की गिरावट
    मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए कंपनी के रेवेन्यू में ग्रोथ के अनुमान से भी इस सेक्टर में कॉम्पिटिशन बढ़ने का संकेत मिल रहा है। इंफोसिस ने रेवेन्यू में तीन प्रतिशत तक की ग्रोथ का अनुमान दिया है। हालांकि, कंपनी के मार्जिन गाइडेंस का अनुमान 20-22 प्रतिशत पर बरकरार है। कंपनी ने कहा है कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में वह 20,000 से अधिक फ्रेशर्स की हायरिंग कर सकती है।
  • IT में जॉब का बड़ा मौका, TCS करेगी 42,000 फ्रेशर्स की हायरिंग
    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL) के 4G नेटवर्क को अपग्रेड कर 5G में तब्दील करने का कॉन्ट्रैक्ट भी TCS के पास है BSNL का इस वर्ष के मध्य तक लगभग एक लाख 4G साइट्स शुरू करने का टारगेट है। इसके बाद कंपनी का 5G नेटवर्क लॉन्च किया जाएगा। BSNL के 4G नेटवर्क के लिए TCS ने रेडियो इक्विपमेंट की सप्लाई की है।
  • Infosys ने निकाली वैकेंसी, 40 से ज्यादा स्किल सेट वाले टेक कर्मचारियों के लिए तगड़ा मौका
    Infosys ने अपनी कंपनी में 40 से ज्यादा स्किल्स वाले टेक कर्मचारियों के लिए वैकेंसी निकाली है। कंपनी क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, जावा पायथन, डॉटनेट, एंड्रॉइड/आईओएस डेवलपमेंट और ऑटोमेशन टेस्टिंग समेत कई सेक्टर में कम से कम दो साल के अनुभवी प्रोफेशनल की तलाश कर रही है। ये वैकेंसी कंपनी के वार्षिक लेटरल हायरिंग प्रोग्राम का हिस्सा है। हायरिंग कैंपेन से कंपनी को कर्मचारियों की कमी के चलते वैकेंसी को भरने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »