• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • इंफोसिस के नारायण मूर्ति ने एक सप्ताह में 70 घंटे वर्क की जरूरत को दोहराया

इंफोसिस के नारायण मूर्ति ने एक सप्ताह में 70 घंटे वर्क की जरूरत को दोहराया

नारायण मूर्ति मे कहा कि वेल्थ और एंप्लॉयमेंट बनाने के जरिए किसी देश को बनाने में आंत्रप्रेन्योर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

इंफोसिस के नारायण मूर्ति ने एक सप्ताह में 70 घंटे वर्क की जरूरत को दोहराया

नारायण मूर्ति मे कहा कि युवाओं को कड़ी मेहनत करनी चाहिए

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष भी नारायण मूर्ति ने सप्ताह में 70 घंटे के वर्क की सलाह दी थी
  • उनकी इस सलाह पर काफी बहस भी हुई थी
  • इंफोसिस की शुरुआत नारायण मूर्ति ने 1981 में की थी
विज्ञापन
बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Infosys के को-फाउंडर, Narayana Murthy ने एक सप्ताह में 70 घंटे कार्य करने की अपनी पोजिशन को दोहराया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश की बेहतरी के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। भारतीयों को उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने की जरूरत है। 

इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में नारायण मूर्ति ने कहा,  "इंफोसिस में हमारा कहना था कि हम बेस्ट के पास जाएंगे और बेस्ट इंटरनेशनल कंपनियों के साथ अपनी तुलना करेंगे। जब बेस्ट इंटरनेशनल कंपनियों के साथ अपनी तुलना करते हैं तो मैं आपको बता सकता हूं कि हमें काफी प्रयास करना होगा। हमें अपनी आकांक्षाओं को ऊंचा रखना होगा क्योंकि देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता है। इसका मतलब है कि 80 करोड़ लोग गरीबी में हैं। अगर हम कड़ी मेहनत करने की स्थिति में नहीं हैं, तो कौन मेहनत करेगा?" 

उन्होंने कहा कि वेल्थ और एंप्लॉयमेंट बनाने के जरिए किसी देश को बनाने में आंत्रप्रेन्योर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पिछले महीने नारायण मूर्ति ने कहा था कि वह वर्क-लाइफ बैलेंस के कॉन्सेप्ट में विश्वास नहीं रखते। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और ब्यूरोक्रेट्स देश के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। नारायण मूर्ति ने कहा था, "जब प्रधानमंत्री मोदी एक सप्ताह में लगभग 100 घंटे कार्य कर रहे हैं तो हम इसके लिए अपनी प्रशंसा केवल अपने कार्य के जरिए दिखा सकते हैं। कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। अगर आप एक बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं तो भी आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। इस वजह से मैं अपने विचार वापस नहीं ले रहा।" नारायण मूर्ति ने 1981 में छह सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स की मदद से कंपनी की शुरुआत की थी। 

पिछले वर्ष भी नारायण मूर्ति ने एक सप्ताह में 70 घंटे के वर्क की सलाह दी थी। हालांकि, उनकी इस सलाह पर काफी बहस भी हुई थी। इसका बहुत से लोगों ने विरोध किया था। इसके समर्थन में भी कुछ लोग थे। बहुत से बिजनेस मालिकों ने प्रोडक्टिविटी बढ़ाने की जरूरत पर सहमति जताई थी। बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ola Electric के Ola के CEO, Bhavish Aggarwal ने एक सप्ताह में 70 घंटे के वर्क की नारायण मूर्ति की सलाह का समर्थन किया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. होर्मूज से ऑयल टैंकरों को निकलने की इजाजत के लिए क्रिप्टोकरेंसी में फीस लेगा ईरान!
  2. Poco M8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Apple के फोल्डेबल आईफोन का लीक हुआ डिजाइन, 5,800mAh हो सकती है बैटरी
  4. Pluto को फिर मिलेगा ग्रह का दर्जा? 10 साल की बच्ची की अपील ने मचाई हलचल
  5. OnePlus Ace 6 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9000, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. आपका Samsung फोन है? यहां चेक करें One UI 8.5 Beta मिलेगा या नहीं
  7. Infinix Note 60 Pro में मिलेगा 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Lyne Originals ने लॉन्च किए नए स्मार्टवॉच, ईयरफोन्स और स्पीकर्स, कीमत 399 रुपये से शुरू
  9. Vivo T5 Pro 5G की कीमत का खुलासा, स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट से होगा लैस, जानें सबकुछ
  10. BSNL ने पलटा गेम! इंटरनेट स्पीड और परफॉर्मेंस में Airtel और Jio को दी मात
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »