गूगल का क्लाउड सर्विसेज से रेवेन्यू लगभग 20 अरब डॉलर (लगभग 1.91 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। पहली तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम लगभग 30 प्रतिशत और ऑपरेटिंग मार्जिन दो प्रतिशत बढ़कर 36.1 प्रतिशत का रहा है
पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने AI में इनवेस्टमेंट को तेजी से बढ़ाया है
बड़ी टेक कंपनियों में शामिल Google ने अपनी सर्विसेज के पेड सब्सक्रिप्शंस का नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही कंपनी की क्लाउड सर्विसेज से रेवेन्यू भी तेजी से बढ़ा है। इस वर्ष की पहली तिमाही में गूगल का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर लगभग 109.9 अरब डॉलर (लगभग 10.48 लाख करोड़ रुपये) का है।
इंटरनेट सर्च के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली गूगल के CEO, Sundar Pichai ने पहली तिमाही के रिजल्ट्स की घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी ने पेड सब्सक्रिप्शंस का रिकॉर्ड बनाया है। गूगल की सर्विसेज के 35 करोड़ पेड सब्सक्रिप्शंस हो गए हैं। इन सब्सक्रिप्शंस में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube और Google One की बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी के लिए डबल-डिजिट ग्रोथ की यह लगातार 11वीं तिमाही है। Google Services से रेवेन्यू में 19 प्रतिशत और YouTube एडवर्टाइजमेंट्स में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा गूगल सब्सक्रिप्शंस, प्लेटफॉर्म्स और डिवाइसेज से ग्रोथ लगभग 19 प्रतिशत की है।
Google Cloud Platform (GCP) में मजबूती से कंपनी की क्लाउड सर्विसेज में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 63 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। गूगल का क्लाउड सर्विसेज से रेवेन्यू लगभग 20 अरब डॉलर (लगभग 1.91 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। पहली तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम लगभग 30 प्रतिशत और ऑपरेटिंग मार्जिन दो प्रतिशत बढ़कर 36.1 प्रतिशत का रहा है। गूगल के कंज्यूमर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्लांस के लिए यह सबसे मजबूत तिमाही रही है। गूगल सर्च की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ी है। पिचाई ने बताया कि इस वर्ष की पहली तिमाही में सर्च क्वेरीज अभी तक के हाई लेवल पर पहुंची हैं। उन्होंने इसके पीछे AI का बड़ा योगदान बताया है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने AI में इनवेस्टमेंट को तेजी से बढ़ाया है।
यूट्यूब की ग्रोथ भी मजबूत बनी हुई है। पिचाई ने कहा, "पहली तिमाही में YouTube Music और Premium सर्विस ने अमेरिका और इंटरनेशनल मार्केट में एक तिमाही में सबसे अधिक बढ़ोतरी हासिल की है।" अमेरिका में स्मार्ट टेलीविजंस पर यूट्यूब का 20 करोड़ घंटों से अधिक का कंटेंट देखा जा रहा है। इसके साथ ही यूट्यूब ने शॉर्ट्स और वीडियो पब्लिश करने वाले एक करोड़ से अधिक चैनल्स का आंकड़ा भी हासिल किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च