ChatGPT Images 2.0 में भारत सबसे बड़ा यूजर बेस बना। जानें AI इमेज ट्रेंड और फीचर्स की डिटेल।
Photo Credit: OpenAI
इंडिया में AI इमेज जेनरेशन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और हालिया रिपोर्ट के मुताबिक OpenAI के ChatGPT Images 2.0 फीचर के सबसे ज्यादा यूजर्स अब भारत से सामने आ रहे हैं। लॉन्च के कुछ ही दिनों के भीतर यह टूल कथित तौर पर बड़े लेवल पर अपनाया गया है। खास बात यह है कि इसका इस्तेमाल सिर्फ एडिटिंग या प्रोफेशनल काम तक सीमित नहीं है, बल्कि लोग इसे क्रिएटिव एक्सपेरिमेंट और पर्सनल एक्सप्रेशन के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
OpenAI ने बताया है कि भारत में यूजर्स इस टूल की मदद से अपनी सेल्फी को अलग-अलग स्टाइल में बदल रहे हैं। इसमें Anime-स्टाइल पोर्ट्रेट, Cinematic हेडशॉट, Tarot थीम्ड इमेज और यहां तक कि खुद को अखबार के फ्रंट पेज पर दिखाने जैसे फॉर्मेट शामिल हैं। इसके अलावा फैशन मूडबोर्ड और "style me" जैसे ट्रेंड्स भी तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं, खासकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच।
ChatGPT Images 2.0 में पहले के मुकाबले कई टेक्निकल अपग्रेड भी दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक यह मॉडल अब ज्यादा जटिल प्रॉम्प्ट को समझ सकता है, अलग-अलग भाषाओं में टेक्स्ट को सही तरीके से रेंडर कर सकता है और कम इनपुट में भी डिटेल्ड इमेज बना सकता है। इसके साथ ही इसमें रीजनिंग कैपेबिलिटीज भी जोड़ी गई हैं, जिससे यह यूजर के इनपुट को बेहतर तरीके से इंटरप्रेट कर पाता है और अलग-अलग रिजल्ट्स जनरेट कर सकता है।
हालांकि इस फीचर का सबसे बड़ा बदलाव टेक्निकल नहीं बल्कि यूजर बिहेवियर में देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट बताती है कि भारत में लोग इसे सिर्फ काम के लिए नहीं, बल्कि स्टोरीटेलिंग, ऑनलाइन ट्रेंड्स और डिजिटल पहचान बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। 'Universal Lighting' और 'Headshot' जैसे फॉर्मेट प्रोफेशनल यूज के लिए लोकप्रिय हैं, जबकि 'Anime', 'Flash' और 'Spring' जैसे स्टाइल सोशल मीडिया पर ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। कंपनी के मुताबिक भारत में कुछ खास ट्रेंड्स भी तेजी से उभर रहे हैं, जैसे Cinematic collage और Y2K-इंस्पायर्ड एडिट्स।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर