Moto Buds 2 Plus भारत में लॉन्च: Bose ट्यूनिंग, ANC के साथ 40 घंटे की बैटरी! जानें कीमत

Moto Buds 2 Plus PANTONE Cool White और PANTONE Silhouette कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।

Moto Buds 2 Plus भारत में लॉन्च: Bose ट्यूनिंग, ANC के साथ 40 घंटे की बैटरी! जानें कीमत

Photo Credit: Motorola

ख़ास बातें
  • Moto Buds 2 Plus भारत में ₹5,999 में लॉन्च
  • Bose ट्यूनिंग, ANC और Hi-Res Audio सपोर्ट
  • 40 घंटे तक बैटरी और AI फीचर्स शामिल
विज्ञापन

Motorola ने अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Moto Buds 2 Plus को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल पहले MWC 2026 में पेश किया गया था और अब भारतीय बाजार में एंट्री कर चुका है। कंपनी के मुताबिक यह TWS ईयरबड्स Sound by Bose ट्यूनिंग, हाई-एंड ड्राइवर सेटअप और AI-बेस्ड फीचर्स के साथ आता है। इसमें Hi-Res Audio, Spatial Audio और Dynamic ANC जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

फुल स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto Buds 2 Plus में 11mm डायनामिक ड्राइवर और Knowles बैलेंस्ड आर्मेचर का हाइब्रिड सेटअप दिया गया है, जिसे कंपनी ने Sound by Bose ट्यूनिंग के साथ पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह Hi-Res Audio और LHDC कोडेक सपोर्ट करता है, जिससे वायरलेस ऑडियो क्वालिटी बेहतर मिलती है।

नॉइज कैंसलेशन के लिए इसमें Dynamic ANC और कुल छह माइक्रोफोन दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह Environmental Noise Cancellation और हाई SNR के साथ कॉलिंग क्वालिटी को बेहतर बनाता है। इसके साथ Spatial Audio सपोर्ट भी मिलता है, जो इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।

बैटरी की बात करें तो Moto Buds 2 Plus में सिंगल चार्ज पर 9 घंटे तक प्लेबैक और चार्जिंग केस के साथ कुल 40 घंटे तक बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। इसमें Wear Detection, कस्टमाइजेबल टच कंट्रोल्स और Dual Connection जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

इसके अलावा कम्पैटिबल डिवाइसेज के साथ Moto AI फीचर्स जैसे Catch me up, Pay attention और Remember this भी एक्सेस किए जा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक ये फीचर्स AI-बेस्ड नॉइज रिडक्शन, मीटिंग ट्रांसक्रिप्शन और समरी जैसी सुविधाएं देने के लिए बनाए गए हैं।

कीमत की बात करें तो Moto Buds 2 Plus को भारत में 5,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह PANTONE Cool White और PANTONE Silhouette कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। Flipkart माइक्रोसाइट के मुताबिक, यह 8 मई को दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »