Open AI लॉन्च करेगी खुद का स्मार्टफोन? कई Apps की हो सकती है छुट्टी!

OpenAI का यह फोन एक AI Agent Phone बताया जा रहा है

Open AI लॉन्च करेगी खुद का स्मार्टफोन? कई Apps की हो सकती है छुट्टी!

Photo Credit: iStock

OpenAI का यह कथित स्मार्टफोन 2028 में मार्केट के अंदर एंट्री ले सकता है।

ख़ास बातें
  • OpenAI का यह स्मार्टफोन 2028 में मार्केट के अंदर एंट्री ले सकता है।
  • OpenAI का यह फोन एक AI Agent Phone बताया जा रहा है।
  • फोन में हमें ChatGPT जैसे एप्स पहले से ही इंस्टॉल होकर मिल सकते हैं।
विज्ञापन

OpenAI अपना खुद का स्मार्टफोन बनाने की तैयारी कर रही है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि कंपनी पारंपरिक स्मार्टफोन्स के मुकाबले में एक ऐसा डिवाइस तैयार करने की तैयारी कर रही है जो अधिकतर काम खुद ही कर सकेगा। इस फोन में कंपनी ज्यादा से ज्यादा AI सपोर्टेड ऐप्स दे सकती है जो चुटकी में आपके जटिल कामों को भी निपटा सकेंगे। अगर ऐसा होता है तो स्मार्टफोन मार्केट में यह एक बड़ा धमाका कर सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से क्या हो सकती है कंपनी की रणनीति। 

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI अब कथित तौर पर अपना खुद का स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। यह स्मार्टफोन AI एजेंट्स के भरोसे ज्यादा काम करेगा। यानी पारंपरिक ऐप्स की तुलना में इसमें स्वचालित एजेंट्स ज्यादा संख्या में हो सकते हैं। एनालिस्ट Ming-Chi Kuo के अनुसार, OpenAI का यह स्मार्टफोन 2028 में मार्केट के अंदर एंट्री ले सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ कोई अधिकारिक संकेत अभी तक नहीं मिला है। 

OpenAI का यह फोन एक AI Agent Phone बताया जा रहा है जिसमें मीडियाटेक और क्वालकॉम के प्रोसेसर होंगे। लेकिन ये प्रोसेसर खास इसी तरह के फोन के लिए तैयार किए जाएंगे। यानी फोन कई प्रकार से खास होने वाला है। इसे यूं भी समझ सकते हैं जैसे किसी फोन में हमें ChatGPT जैसे एप्स पहले से ही इंस्टॉल होकर मिलें जैसे अब अन्य पारंपरिक ऐप्स मिलते हैं। इस फोन का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट यहा होगा कि यूजर को एजेंस अलग-अलग ऐप्स में भेजने की बजाय खुद ही काम कर दिया करेगा। 

यानी आने वाले समय में आपको अपने स्मार्टफोन में कुछ काम करने के लिए बहुत अधिक स्टेप्स फॉलो नहीं करने होंगे। हाथों का इस्तेमाल बहुत कम हो जाएगा और टास्क स्वत: ही एजेंट्स द्वारा किए जाने लगेंगे। उदाहरण के लिए कहें तो एक अपॉइंटमेंट रिक्वेस्ट को संभालते समय एआई एजेंट कैलेंडर, मैसेजेस और वेब खोज से जानकारी को स्वतंत्र रूप से लिंक करता है, फिर विकल्प सुझाता है और फिर सीधे बुकिंग शुरू करता है। इस तरह का एआई एजेंट स्मार्टफोन ऐप्स के इस्तेमाल के तरीके को बदल सकता है और उनमें से कुछ को पूरी तरह से गैर जरूरी भी बना सकता है। हो सकता है कि बुकिंग या कैलेंडर ऐप्स तक सीधी पहुंच की जरूरत शायद इसके बाद कभी न पड़े। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »