Employment

Employment - ख़बरें

  • Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
    उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्माण क्षेत्र के लेबर्स और एम्प्लॉयर्स के लिए UP Digital Labour Chowk App लॉन्च किया है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए Builder, Contractor और अन्य Employers अपनी जरूरत के अनुसार रजिस्टर्ड लेबर्स से सीधे संपर्क कर सकते हैं। वहीं, राजमिस्त्री, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, वेल्डर और अन्य श्रमिक रोजगार के अवसर तलाश सकते हैं। ऐप के जरिए लेबर डिपार्टमेंट्स की विभिन्न वेलफेयर स्कीम्स की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे एलिजिबल लेबर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। फिलहाल यह ऐप Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
  • Layoffs 2026: AI की दौड़ में नौकरियां जा रही हैं? 1 महीने में 45,800 जॉब गईं, 87% केवल टेक से!
    ग्लोबल टेक इंडस्ट्री में मार्च 2026 के दौरान बड़े पैमाने पर छंटनी देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने करीब 45,800 कर्मचारियों की नौकरी गई है। कंपनियां अब AI, डेटा सेंटर और चिप्स में निवेश बढ़ा रही हैं, जिसके चलते वर्कफोर्स कम किया जा रहा है। Meta, Microsoft, Oracle और Snap जैसी कंपनियां इस ट्रेंड का हिस्सा हैं। डेटा यह भी दिखाता है कि साल की शुरुआत से अब तक हजारों कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह बदलाव इंडस्ट्री के AI-ड्रिवन फेज की ओर बढ़ने का संकेत है।
  • AI से कहीं रोजगार का खतरा तो कुछ सेक्टर में जॉब्स की बहार
    प्रमुख एंप्लॉयमेंट वेबसाइट्स में शामिल Naukri की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में AI से जुड़ी जॉब्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। Naukri पर अप्रैल से जून के बीच 35,000 से अधिक AI और मशीन लर्निंग से जुड़ी जॉब्स पोस्ट की गई हैं। इस अवधि में नॉन-AI टेक जॉब्स में लगभग आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
  • EPFO ने एडवांस क्लेम के लिए ऑटो सेटलमेंट लिमिट बढ़ाकर की 5 लाख रुपये, जानें कैसा करता है ये काम
    EPFO ने सभी एडवांस क्लैम के लिए ऑटो क्लेम सेटलमेंट की लिमिट को 5 लाख रुपये तक बढ़ाया है। पहले EPFO मेंबर्स के लिए यह लिमिट 1 लाख रुपये थी, जिससे तुरंत जरूरतों के लिए फंड का उपयोग किया जा सकता है। भविष्य निधि ने 2020 में कोरोना महामारी के दौरान एडवांस क्लेम के ऑटो सेटलमेंट को शुरू किया था, जिससे मेंबर्स आसानी से फंड निकाल सकते हैं।
  • TCS पर लगा अमेरिकी वर्कर्स के साथ भेदभाव करने का आरोप
    इस आरोप की US Equal Employment Opportunity Commission (EEOC) ने जांच शुरू की है। भेदभाव का आरोप लगाने वाले अधिकतर पूर्व वर्कर्स 40 वर्ष की आयु से अधिक और गैर दक्षिण एशियाई मूल के हैं। इनका कहना है कि TCS ने उनकी छंटनी की थी लेकिन उनके भारतीय सहकर्मियों का पक्ष लिया था। भारतीय वर्कर्स में से कुछ H-1B वीजा पर कार्य कर रहे थे।
  • इंफोसिस को छंटनी पर कर्नाटक सरकार से मिली हरी झंडी
    कंपनी के मैसुरु कैम्पस में हुई छंटनी की कर्नाटक सरकार की लेबर मिनिस्ट्री ने जांच की थी। इस जांच की अंतरिम रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी की ओर से किसी श्रम कानून का उल्लंघन नहीं किया गया है। राज्य के लेबर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने इंफोसिस के मैसुरु कैम्पस का दौरा किया था। कंपनी ने अपने हायरिंग प्रोसेस और फ्रेशर्स की छंटनी के कारण की जानकारी दी है।
  • देश की EV इंडस्ट्री 2030 तक बढ़कर 20 लाख करोड़ रुपये की होगीः गडकरी 
    रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर Nitin Gadkari ने बताया कि देश की EV इंडस्ट्री 2030 तक लगभग 20 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच सकती है। यह इंडस्ट्री अभी 4.50 लाख करोड़ रुपये की है। अगले पांच वर्षों में इस इंडस्ट्री में रोजगार के लगभग पांच करोड़ अवसर बनने की संभावना है। EV की सेल्स को बढ़ाने के लिए हाल ही में केंद्र सरकार ने 14,335 करोड़ रुपये की दो योजनाओं को स्वीकृति दी है।
  • इंफोसिस के नारायण मूर्ति ने एक सप्ताह में 70 घंटे वर्क की जरूरत को दोहराया
    चार दशक से भी पहले इंफोसिस की शुरुआत करने वाले नारायण मूर्ति ने कहा कि युवाओं को देश की बेहतरी के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। भारतीयों को उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता है। इसका मतलब है कि 80 करोड़ लोग गरीबी में हैं। अगर हम कड़ी मेहनत करने की स्थिति में नहीं हैं, तो कौन मेहनत करेगा?
  • Apple की सप्लायर Jabil लगाएगी तमिलनाडु में फैक्टरी, 2,000 करोड़ रुपये का होगा इनवेस्टमेंट
    इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज और सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली Jabil के क्लाइंट्स में एपल, Cisco, HP और Dell जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इसके पास भारत, मलेशिया, सिंगापुर, अमेरिका, मेक्सिको और चीन में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं। इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की बड़ी कंपनियों में से एक Rockwell Automation के साथ भी राज्य सरकार ने एग्रीमेंट साइन किया है
  • क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 60,000 डॉलर से ज्यादा
    इस वर्ष बिटकॉइन ने लगभग तीन वर्षों के बाद अपना नया हाई लेवल बनाया था। इसका प्राइस मार्च में 73,737 डॉलर से अधिक पर पहुंचा था
  • Apple के लिए iPhone बनाने वाली फॉक्सकॉन ने भारत में हायरिंग में भेदभाव से किया इनकार
    तमिलनाडु में चेन्नई के निकट कंपनी की फैक्टरी है। इसने दो वर्ष पहले हायरिंग में कुछ गड़बड़ी को स्वीकार किया था। फॉक्सकॉन ने बताया था कि उसने इस समस्या के समाधान के लिए कार्य किया है
  • AI से बहुत से लोगों की जॉब जाने का खतराः Geoffrey Hinton
    रोजगार पर AI के नकारात्मक प्रभावों को घटाने के लिए Hinton ने यूनिवर्सल बेसिक इनकम (UBI) को लागू करना महत्वपूर्ण बताया है। Hinton की एक बड़ी चिंता डिफेंस सेक्टर में AI टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से जुड़ी है
  • Apple ने PLI स्कीम के बाद भारत में दिया 1.5 लाख से अधिक लोगों को रोजगार
    एपल के बड़े मार्केट्स में शामिल चीन में iPhone की सेल्स इस वर्ष के शुरुआती छह सप्ताहों में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 24 प्रतिशत गिरी है। एपल को चीन की Huawei जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है
  • TCS पर अमेरिका में लगा एंप्लॉयमेंट में भेदभाव का आरोप 
    इन वर्कर्स का कहना है कि कंपनी ने उन्हें कम अवधि का नोटिस देकर टर्मिनेट कर दिया और इसके बाद खाली हुई कई पोजिशंस पर भारत से H-1B वीजा पर आए वर्कर्स को रखा था
  • ऑफिस के बाद बॉस नहीं कर पाएगा फोन कॉल! इस देश में आया कानून
    ऑस्ट्रेलिया में पहले से ही कर्मचारियों के लिए कुछ अच्छे फायदे हैं, जैसे पेड टाइम ऑफ, बीमारी की छुट्टी और मैटरनिटी लीव। पूरे देश में न्यूनतम वेतन लगभग 15 डॉलर प्रति घंटा है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »