Vivo X Fold 6 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन का डिजाइन स्लिम और लाइटवेट हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo X Fold 5 की जगह ले सकता है

Vivo X Fold 6 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo X Fold 5 की जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का डिजाइन स्लिम और लाइटवेट हो सकता है
  • इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है
  • Vivo X Fold 6 में 7,000 mAh तक की बैटरी हो सकती है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X Fold 6 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन स्लिम और लाइटवेट हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo X Fold 5 की जगह ले सकता है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया है कि Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच 2K इनर स्क्रीन अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) के साथ हो सकती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.51 इंच की आउटर स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 का इस्तेमाल किया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए आउटर स्क्रीन और इनर डिस्प्ले पर 20 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं। 

Vivo X Fold 6 में 7,000 mAh तक की बैटरी हो सकती है। यह स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। Vivo X Fold 6 को चीन में जून में पेश किया जा सकता है। भारत में पिछले वर्ष जुलाई में लॉन्च किए गए Vivo X Fold 5 में 8.03 इंच का AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले (2,480 × 2,200 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का 6.53 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले (2,748 × 1,172 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। Vivo X Fold 5 में  Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। 

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का AF IMX921 OIS VCS प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स 20 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और F/2.4 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा दिया गया है।  Vivo X Fold 5 की 6,000mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »