BSNL का दमदार परफॉर्मेंस, प्रति यूजर रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़ा

पिछले वित्त वर्ष में BSNL का प्रति यूजर औसत रेवेन्यू (ARPU) बढ़कर लगभग 101 रुपये पर पहुंच गया है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी है

BSNL का दमदार परफॉर्मेंस, प्रति यूजर रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़ा

हाल ही में कंपनी ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग को पूरा किया है

ख़ास बातें
  • पिछले वित्त वर्ष में BSNL का ARPU बढ़कर लगभग 101 रुपये पर पहुंच गया है
  • यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी है
  • देश के कई क्षेत्रों में कंपनी ने 4G नेटवर्क को शुरू किया है
विज्ञापन

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने पिछले वित्त वर्ष में प्रति यूजर रेवेन्यू के लिहाज से अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले वित्त वर्ष में BSNL का प्रति यूजर औसत रेवेन्यू (ARPU) बढ़कर लगभग 101 रुपये पर पहुंच गया है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

 एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia की BSNL के मैनेजमेंट के साथ हुई मीटिंग में यह जानकारी दी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में सिंधिया ने बताया कि केंद्र सरकार ने BSNL की सर्विस में सुधार के साथ डिजिटल एक्सेस को बढ़ाने और इस टेलीकॉम कंपनी को मॉडर्नाइज करने की योजना बनाई है। देश को टेलीकॉम से जुड़ी टेक्नोलॉजी में वैश्विक स्तर पर और मजबूत करने की भी तैयारी है। 

इससे पहले BSNL के वर्कर्स ने प्रधानमंत्री Narendra Modi से कंपनी की मदद करने का निवेदन किया था। BSNL की एंप्लॉयी यूनियंस ने प्रधानमंत्री मोदी से सभी सरकारी कार्यालयों और सरकारी कंपनियों को कंपनी की 4G सर्विसेज का अनिवार्य तौर पर इस्तेमाल करने का निर्देश देने की गुहार लगाई थी। भारतीय दूरसंचार मंच ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा था, "यह सुझाव दिया जाता है कि जिन मोबाइल कनेक्शंस के खर्च की भरपाई सार्वजनिक फंड से होती है उनके लिए BSNL की स्वदेशी 4G सर्विसेज को अनिवार्य किया जाए। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों के साथ पब्लिक सेक्टर की एंटिटीज शामिल हैं।" 

BSNL की इन एंप्लॉयी यूनियंस का कहना है कि इस तरह के निर्देश से राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी और कंपनी को वित्तीय मदद भी मिल सकेगी। इसके साथ ही यह कदम सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। देश के कई क्षेत्रों में कंपनी ने 4G नेटवर्क को शुरू किया है। BSNL के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर भी अपग्रेड किया जा सकता है। कंपनी ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग को भी पूरा किया है। कंपनी की 5G सर्विस को Q-5G कहा जा सकता है। हाल के महीनों में कंपनी ने कुछ नई सर्विसेज भी लॉन्च की हैं। Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क पहले से मौजूद है। इन कंपनियों से मुकाबले में BSNL पिछड़ रही है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »