YouTube PiP मोड अब फ्री यूजर्स के लिए भी उपलब्ध। जानें कैसे काम करता है यह फीचर।
Photo Credit: YouTube
YouTube ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। कंपनी अब Picture-in-Picture (PiP) मोड को ग्लोबली फ्री यूजर्स के लिए रोलआउट कर रही है। पहले यह फीचर सीमित तौर पर या प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब धीरे-धीरे सभी यूजर्स इसे इस्तेमाल कर पाएंगे। कंपनी के मुताबिक यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा जो वीडियो देखते समय साथ में फोन का दूसरा काम भी करना चाहते हैं।
YouTube के इस लेटेस्ट अपडेट के तहत फ्री यूजर्स Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर लॉन्ग फॉर्म और नॉन-म्यूजिक कंटेंट के लिए PiP मोड का इस्तेमाल कर सकेंगे। यानी अब यूजर्स वीडियो चलाकर ऐप से बाहर आ सकते हैं और वीडियो एक छोटे फ्लोटिंग विंडो में चलता रहेगा।
PiP मोड इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। यूजर को बस कोई वीडियो प्ले करना है और फिर YouTube ऐप से बाहर निकलना है। इसके बाद स्क्रीन पर एक छोटा प्लेयर दिखाई देगा, जिसे मूव और रिसाइज किया जा सकता है। इसी विंडो से play/pause कंट्रोल किया जा सकता है या फिर वापस फुल ऐप में जाया जा सकता है।
हालांकि कंपनी ने प्रीमियम यूजर्स के लिए कोई बदलाव नहीं किया है। YouTube Premium और Premium Lite मेंबर्स पहले की तरह ही PiP फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे। फर्क सिर्फ इतना है कि Premium यूजर्स को म्यूजिक कंटेंट के लिए भी PiP सपोर्ट मिलता रहेगा, जबकि फ्री यूजर्स के लिए यह सिर्फ नॉन-म्यूजिक वीडियो तक सीमित रहेगा।
कंपनी के मुताबिक यह फीचर अभी रोलआउट होना शुरू हुआ है और आने वाले महीनों में इसे दुनियाभर के सभी यूजर्स तक पहुंचा दिया जाएगा।
YouTube Premium यूजर्स के लिए कंपनी ने इसे Auto Speed फीचर के रूप में टेस्टिंग के तौर पर लॉन्च किया है। एंड्रॉयड अथॉरिटी के अनुसार, यह वीडियो प्लेबैक स्पीड को कंटेंट के अनुसार एडजस्ट कर देता है। इसके अलावा On-the-go कंट्रोल व्यू फीचर भी आया है जो प्लेबैक को कंट्रोल करता है। यानी जब आप सफर में होते हैं या चल रहे होते हैं तो यह कंटेंट स्ट्रीमिंग को बहुत आसान बना देता है। यह आइए विस्तार से जानते हैं इन नए फीचर्स के बारे में।
बता दें कि हाल ही में YouTube ने अपने Premium सब्सक्राइबर्स के लिए दो नए खास फीचर Auto Speed और On-the-go कंट्रोल व्यू को पेश किया था। Auto Speed एक AI पावर्ड फीचर है जो वीडियो प्लेबैक स्पीड को कंटेंट के अनुसार एडजस्ट कर देता है। यानी 1.5x या 2x आपको मैन्युअली चुनना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। यह वीडियो की स्पीड को ऑटोमैटिकली बढ़ा देता है। अनचाहे पॉज (pause), फिलर्स, या दोहराए गए वाक्य यह खुद हटा देता है, वहीं, अगर वीडियो में अगर कुछ बहुत खास बातें या बिंदु आते हैं तो यह वहां पर खुद स्लो भी हो जाता है जिससे आप उस बात को बेहतर तरीके से समझ पाएं। यानी वीडियो की समझ से कोई समझौता नहीं होगा।
YouTube का दूसरा नया फीचर On-the-go कंट्रोल के रूप में आया है। यह हैवी ऑडियो कंटेंट को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। यानी अगर आप कोई लॉन्ग वीडियो, पॉडकास्ट, टॉक शो आदि देख रहे हैं तो यह वीडियो को स्वयं ऑप्टिमाइज कर देता है। यह वीडियो के ध्यान भटकाने वाले एलिमेंट्स जैसे कमेंट सेक्शन, रिकमेंडेशन और वीडियो डिस्क्रिप्शन आदि को हटा देता है जिससे आपको एक हैंड्स फ्री वीडियो एक्सपीरियंस मिलता है। कुल मिलाकर आपको वीडियो प्लेबैक का पूरा कंट्रोल ऑटोमैटिकली मिल जाता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग