फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।
Photo Credit: Amazon
OnePlus 15R को लॉन्च के बाद इस वक्त सबसे सस्ती कीमत में लिस्ट किया गया है।
OnePlus 15R कंपनी के धांसू और पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से है। फोन को कंपनी ने बीते दिसंबर में लॉन्च किया था। यह फोन कंपनी के उन स्मार्टफोन्स में से है जो अपनी धांसू बैटरी और कैमरा के लिए जाना जाता है। फोन पर कंपनी ने सीधे डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर के तहत भी भारी छूट दी है। फोन पर 4 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट दिया गया है। बैंक ऑफर लगाकर इसे काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए आपको बताते हैं OnePlus 15R पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में विस्तार से।
OnePlus 15R को लॉन्च के बाद इस वक्त सबसे सस्ती कीमत में लिस्ट किया गया है। Zepto पर फोन का एमआरपी यूं तो 54,999 रुपये है। लेकिन इसे 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं, वनप्लस अधिकारिक वेबसाइट पर फोन का एमआरपी 52,999 रुपये है। यानी फोन पर ऑफिशियल प्राइस से 3 हजार का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। इसी के साथ बैंक ऑफर भी दिया गया है। अगर ग्राहक फोन को चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से खरीदता है तो प्राइस और कम हो जाता है। उदाहरण के लिए HSBC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर ग्राहक 1500 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकता है। जिसके बाद कुल डिस्काउंट 4,500 रुपये का हो जाता है। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
OnePlus 15R को Zepto पर भारी छूट के साथ लिस्ट किया गया है।
OnePlus 15R में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 2800×1272 पिक्सल का रिजॉल्यूशन और 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट है दिया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर काम करता है। इस फोन में 7400mAh बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपर फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
OnePlus 15R में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, 5जी, ड्यूल 4G VoLTE और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन की लंबाई 163.41 मिमी, चौड़ाई 77 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और 218 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत