• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से धरती पर वापसी से लेकर टेस्ला के मुंबई में शोरूम खोलने तक, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरें

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से धरती पर वापसी से लेकर टेस्ला के मुंबई में शोरूम खोलने तक, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरें

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर दो सप्ताह से अधिक बिताने के बाद भारतीय एस्ट्रोनॉट Shubhanshu Shukla की मंगलवार को धरती पर वापसी हो गई

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से धरती पर वापसी से लेकर टेस्ला के मुंबई में शोरूम खोलने तक, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरें

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में टेस्ला को अपने लिए संभावना दिख रही है

ख़ास बातें
  • भारत में टेस्ला की योजना शुरुआत में Model Y को बेचने की है
  • इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कॉम्पैक्ट SUV को दो वेरिएंट में लाया जाएगा
  • देश में कंपनी की मॉडल Y का शुरुआती प्राइस लगभग 60.1 लाख रुपये का है
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी के सेगमेंट में आपके लिए महत्वपूर्ण और दिलचस्प आज की कुछ प्रमुख खबरों का सार हम यहां पेश कर रहे हैं। 
भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक स्पेस मिशन के बाद धरती पर हुई वापसी। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर शुक्ला ने दो सप्ताह से कुछ अधिक बिताए हैं।इसके अलावा अन्य दिलचस्प खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए आप इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

1.  भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक स्पेस मिशन के बाद धरती पर हुई वापसी, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई 

  
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर दो सप्ताह से अधिक बिताने के बाद भारतीय एस्ट्रोनॉट Shubhanshu Shukla की मंगलवार को धरती पर वापसी हो गई। ISS का विजिट करने वाले वह पहले भारतीय हैं। हालांकि, विंग कमांडर  Rakesh Sharma के बाद स्पेस में जाने वाले वह देश के दूसरे व्यक्ति हैं। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

2.  Tesla ने मुंबई में शुरू किया पहला शोरूम, जानें कितना होगा कंपनी की इलेक्ट्रिक कार का प्राइस

  
अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla का देश में पहला शोरूम मंगलवार को मुंबई में शुरू हो गया है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में टेस्ला को अपने लिए संभावना दिख रही है। कंपनी का शोरूम मुंबई के BKC में  Maker Maxity Mall में है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

3.  भारत सरकार की चेतावनी, लैपटॉप यूजर्स हो जाएं सावधान, हैकर्स चुरा सकते हैं निजी जानकारी, जानें कैसे करें बचाव

  
भारत सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Microsoft Windows और Office प्रोडक्ट उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है। जुलाई 2025 में पब्लिश इस एडवाइजरी में सुरक्षा से संबंधित कई खामियों की बात हुई है, जिनके चलते स्कैमर्स निजी डाटा तक पहुंच सकते हैं। इसका मतलब है कि फ्रॉड करने वाले निजी जानकारी से लेकर यूजर्स के डिवाइस का एक्सेस पा सकते हैं। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

4.  Nothing Phone 3 और Headphone 1 भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

  
हाल ही में लॉन्च किए गए Nothing Phone 3 की देश में बिक्री आज (15 जुलाई) से शुरू हो गई है। इसके साथ Headphone 1 को भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।  Nothing Phone 3 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। इसमें बैक पर नया Glyph Matrix डिजाइन है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

5.  Realme C71 भारत में लॉन्च: 6300mAh बैटरी और 6GB रैम, लेकिन कीमत आपकी सोच से कम!

   
Realme C71 को भारत में लॉन्च किया गया है। यह एंट्री-लेवल 5G हैंडसेट है, जो 8,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध होगा। Realme C71 को इससे पहले चुनिंदा बाजारों में लॉन्च किया जा चुका है। नए रियलमी स्मार्टफोन की खासियतों में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,300mAh की बड़ी बैटरी, AI-पावर्ड 50-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 6GB रैम है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »