• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tesla ने मुंबई में शुरू किया पहला शोरूम, जानें कितना होगा कंपनी की इलेक्ट्रिक कार का प्राइस

Tesla ने मुंबई में शुरू किया पहला शोरूम, जानें कितना होगा कंपनी की इलेक्ट्रिक कार का प्राइस

भारत में पिछले महीने EV की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 28.60 प्रतिशत बढ़कर 1,80,238 यूनिट्स की रही है

Tesla ने मुंबई में शुरू किया पहला शोरूम, जानें कितना होगा कंपनी की इलेक्ट्रिक कार का प्राइस

कंपनी के EV के अधिक प्राइसेज इसकी सेल्स में रुकावट बन सकते हैं

ख़ास बातें
  • कंपनी का शोरूम मुंबई के BKC में Maker Maxity Mall में है
  • टेस्ला की योजना शुरुआत में Model Y को बेचने की है
  • कंपनी का दूसरा शोरूम राजधानी दिल्ली में जल्द शुरू किया जा सकता है
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla का देश में पहला शोरूम मंगलवार को मुंबई में शुरू हो गया है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में टेस्ला को अपने लिए संभावना दिख रही है। कंपनी का शोरूम मुंबई के BKC में  Maker Maxity Mall में है। 

बिलिनेयर ELon Musk इस कंपनी की योजना शुरुआत में Model Y को बेचने की है। टेस्ला की वेबसाइट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कॉम्पैक्ट SUV को दो वेरिएंट - रियर-व्हील ड्राइव और लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव में लाया जाएगा। इसके रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है। यह 5.9 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ सकता है। मॉडल Y के लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव की रेंज 620 किलोमीटर से कुछ अधिक है। यह 5.6 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड तक पहुंच सकता है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर SUV के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस लगभग 60.1 लाख रुपये और लॉन्ग-रेंज वेरिएंट का लगभग 67.8 लाख रुपये का है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में टेस्ला को अपने लिए संभावना दिख रही है। हालांकि, कंपनी के EV के अधिक प्राइसेज इसकी सेल्स में रुकावट बन सकते हैं। 

भारत में पिछले महीने EV की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 28.60 प्रतिशत बढ़कर 1,80,238 यूनिट्स की रही है। जून में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल की सेल्स 13,178 यूनिट्स की है। भारत में इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने की वजह से टेस्ला के इस EV के प्राइसेज अन्य देशों की तुलना में काफी ज्यादा हैं। देश में कंपनी का दूसरा शोरूम इस महीने के अंत तक राजधानी दिल्ली में शुरू किया जा सकता है।  देश  में इलेक्ट्रिक कारों का इम्पोर्ट करने की वजह से कंपनी को लगभग 70 प्रतिशत की इम्पोर्ट ड्यूटी और अन्य टैक्स चुकाने होंगे। देश में इम्पोर्टेड व्हीकल्स पर अधिक इम्पोर्ट ड्यूटी को लेकर मस्क ने नाराजगी भी जताई थी। 

टेस्ला की अमेरिका और चीन जैसे प्रमुख मार्केट्स में बिक्री घट रही है। कंपनी को चीन की BYD और अन्य EV मेकर्स से कड़ा मुकाबला मिल रहा है। भारत में BYD पहले से अपने EV की बिक्री कर रही है।टेस्ला ने चीन के शंघाई में अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से भारत में मॉडल Y का इम्पोर्ट किया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »