• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक स्पेस मिशन के बाद धरती पर हुई वापसी, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक स्पेस मिशन के बाद धरती पर हुई वापसी, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

इस मिशन के क्रू में शुक्ला के अलावा अमेरिका की Peggy Whitson, पोलैंड के Slawosz Uznanski Wisniewski और हंगरी के Tibor Kapu शामिल हैं

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक स्पेस मिशन के बाद धरती पर हुई वापसी, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

भारत ने इस मिशन के लिए लगभग सात करोड़ डॉलर की कॉस्ट चुकाई है

ख़ास बातें
  • ISS पर इस मिशन के क्रू ने दो सप्ताह से अधिक बिताए हैं
  • भारत ने इस मिशन के लिए लगभग सात करोड़ डॉलर की कॉस्ट चुकाई है
  • इस मिशन के क्रू ने ISS पर कई एक्सपेरिमेंट्स किए हैं
विज्ञापन
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर दो सप्ताह से अधिक बिताने के बाद भारतीय एस्ट्रोनॉट Shubhanshu Shukla की मंगलवार को धरती पर वापसी हो गई। ISS का विजिट करने वाले वह पहले भारतीय हैं। हालांकि, विंग कमांडर  Rakesh Sharma के बाद स्पेस में जाने वाले वह देश के दूसरे व्यक्ति हैं। 

Axiom-4 मिशन के क्रू के सदस्यों के साथ SpaceX का क्रू कैप्सूल Grace अमेरिका में कैलिफोर्निया के तट पर सैन डिएगो के निकट दोपहर 3 pm (भारतीय समय के अनुसार) उतरा है। इस क्रू कैप्सूल को धरती पर वापसी में लगभग 22.5 घंटे लगे हैं। इस मिशन के क्रू में शुक्ला के अलावा अमेरिका की Peggy Whitson, पोलैंड के Slawosz Uznanski Wisniewski और हंगरी के Tibor Kapu शामिल हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ग्रुप कैप्शन शुक्ला का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में कहा, "ग्रुप कैप्शन शुभांशु शुक्ला की स्पेस में उनके ऐतिहासिक मिशन से धरती पर वापसी पर उनका देश के साथ मिलकर मैं स्वागत करता हूं। यह हमारे ह्युमन स्पेस फ्लाइट मिशन - Gaganyaan की दिशा में एक अन्य मील का पत्थर है।" 

स्पेस एक्सप्लोरेशन से जुड़ी अमेरिकी कंपनी Axiom Space ने कहा कि यह एक वैज्ञानिक सफलता के साथ ही भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। चार दशक से अधिक में यह पहली बार है कि जब इन देशों ने अपने एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस में भेजा है और यह पहली बार है कि जब इन देशों के एस्ट्रोनॉट्स ने ISS पर रहने के साथ ही कार्य भी किया है। भारत ने इस मिशन के लिए लगभग सात करोड़ डॉलर की कॉस्ट चुकाई है। 

इस मिशन के क्रू ने ISS पर कई एक्सपेरिमेंट्स किए हैं। इनमें से सात एक्सपेरिमेंट्स की अगुवाई शुक्ला ने की थी। इन एस्ट्रोनॉट्स के साथ शून्य ग्रेविटी के उनके संकेतक के तौर पर Joy कहे जाने वाले एक स्वैन टॉय को भी भेजा गया था। इस मिशन से भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO को गगनयान की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सबक मिल सकते हैं। ग्रुप कैप्शन शुक्ला और क्रू के अन्य सदस्य धरती पर ग्रेविटी के साथ खुद को एडजस्ट करने के लिए लगभग एक सप्ताह तक मेडिकल रिहैबिलिटेशन में रहेंगे। यह क्रू अपने साथ महत्वपूर्ण वैज्ञानिक डेटा लाया है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »