भारत के EV मार्केट में जल्द एंट्री कर सकती है Tesla की राइवल Vinfast 

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में चीन की BYD के बाद यह एंट्री करने वाली दूसरी पूरी तरह EV कंपनी होगी

भारत के EV मार्केट में जल्द एंट्री कर सकती है Tesla की राइवल Vinfast 

यह अगले वर्ष की दूसरी छमाही में अपना बिजनेस शुरू कर सकती है

ख़ास बातें
  • Vinfast के पोर्टफोलियो में VF e34 और Vf7 SUV जैसे मॉडल शामिल हैं
  • कंपनी ने तमिलनाडु में अपने प्लांट का कंस्ट्रक्शन शुरू किया है
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इसमें भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियों के अलावा कुछ इंटरनेशनल कंपनियों ने भी अपने मॉडल लॉन्च किए हैं। वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Vinfast भी जल्द देश में बिजनेस शुरू कर सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में होने वाले Bharat Mobility Global Expo में यह देश के मार्केट के लिए अपने पहले EV को प्रदर्शित कर सकती है। Vinfast के पोर्टफोलियो में VF e34 और Vf7 SUV जैसे मॉडल शामिल हैं। इससे पहले कंपनी के कुछ मॉडल्स की टेस्टिंग को देखा गया था। यह अगले वर्ष की दूसरी छमाही में अपना बिजनेस शुरू कर सकती है। देश के मार्केट में चीन की BYD के बाद यह एंट्री करने वाली दूसरी पूरी तरह EV कंपनी होगी। Vinfast का पहला प्रोडक्ट VF e34 हो सकता है। यह देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की आगामी eVitara और Hyundai की Creta इलेक्ट्रिक को टक्कर देगा। 

इंटरनेशनल मार्केट में VF e34 की बिक्री हो रही है। इस EV का 41.9 kWh बैटरी पैक 310 किलोमीटर से अधिक की रेंज देता है। इसे फास्ट चार्जर के इस्तेमाल से 27 मिनटों में 10-70 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। VF e34 की टॉप स्पीड लगभग 130 kmph की है। Vinfast को इंटरनेशनल EV मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tesla का राइवल माना जाता । इस वर्ष फरवरी में कंपनी ने तमिलनाडु में अपने प्लांट का कंस्ट्रक्शन शुरू किया था। इस फैक्टरी में बनने वाले EV की देश में बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। इस प्लांट की वार्षिक कैपेसिटी लगभग 1.5 लाख यूनिट्स की होगी। 

टेस्ला की तरह VinFast ने भी EV पर इम्पोर्ट ड्यूटी को घटाने की मांग की थी। इम्पोर्ट किए जाने वाले EV पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने का Tata Motors जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां विरोध कर रही हैं। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े व्हीकल मार्केट भारत में केंद्र सरकार की ओर से EV पर इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी करने पर विचार किया जा रहा है लेकिन इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है। देश में कारों की कुल सेल्स में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है। सरकार ने इसे 2030 तक बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »