एपल के रेवेन्यू में आईफोन्स की हिस्सेदारी लगभग 57 अरब डॉलर की है। भारत, अमेरिका, जापान, पश्चिमी यूरोप, ग्रेटर चाइना और साउथ-ईस्ट एशिया सहित कुछ बड़े मार्केट्स में आईफोन की बिक्री डबल-डिजिट में बढ़ी है
इस वर्ष कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च हो सकता है
बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Apple ने मार्च में समाप्त हुई तिमाही में लगभग 111.2 अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया है। यह पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी ने मार्च तिमाही का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। एपल के लिए iPhone 17 अभी तक की सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज है।
कंपनी के CEO, Tim Cook ने बताया कि एपल के लिए यह मार्च की तिमाही में सबसे अच्छा प्रदर्शन है। कंपनी का सर्विसेज सेगमेंट से रेवेन्यू भी अभी तक के हाई लेवल पर रहा है। पिछली तिमाही में कंपनी ने 28 अरब डॉलर से अधिक का ऑपरेटिंग कैश फ्लो हासिल किया है। पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च की गई iPhone 17 सीरीज कंपनी की सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन सीरीज है। इस सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, iPhone 17e और iPhone Air शामिल हैं।
एपल का पिछली तिमाही में प्रोडक्ट्स से रेवेन्यू लगभग 80.2 अरब डॉलर और सर्विस से लगभग 31 अरब डॉलर का रहा है। कंपनी के रेवेन्यू में आईफोन्स की हिस्सेदारी लगभग 57 अरब डॉलर की है। भारत, अमेरिका, जापान, पश्चिमी यूरोप, ग्रेटर चाइना और साउथ-ईस्ट एशिया सहित कुछ बड़े मार्केट्स में आईफोन की बिक्री डबल-डिजिट में बढ़ी है। एपल को मार्च तिमाही में MacBook से लगभग 8.4 अरब डॉलर, iPad से 6.9 अरब डॉलर और वियरेबल्स और एक्सेसरीज से लगभग 7.9 अरब डॉलर का रेवेन्यू मिला है।
इस वर्ष एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च हो सकता है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है। फोल्डेबल आईफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस वर्ष कंपनी की टचस्क्रीन MacBook भी लाने की तैयारी है। इसे MacBook Ultra की ब्रांडिंग के साथ पेश किया जा सकता है। iPhone Ultra को फोल्ड करने पर थिकनेस 9.5 mm और अनफोल्ड करने पर 4.5 mm की हो सकती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। आगामी स्मार्टफोन में 5,800 mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोल्डेबल iPhone में डुअल-लेयर UTG और UFG ग्लास डिजाइन हो सकता है। iPhone Ultra में अपडेटेड हिंज डिजाइन भी दिख सकता है। इससे इस स्मार्टफोन को आसानी से फोल्ड किया जा सकेगा और इसके डिस्प्ले पर क्रीज भी बहुत कम दिखेगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट