• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर

iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर

सीरीज के दो मॉडल यहां लॉन्च होंगे जिनमें iQOO Z11 और iQOO Z11x शामिल होगा।

iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर

Photo Credit: Vivo

iQOO Z11 ग्लोबल लॉन्च 6 मई को होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • फोन में 12 जीबी तक रैम होगी।
  • फोन के अंदर 4nm प्रोसेसिंग पर बना Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट होगा।
  • iQOO Z11x को सिल्वर और ब्लैक कलर में लिस्ट किया गया है।
विज्ञापन

iQOO Z11 ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी का मिडरेंज फोन मलेशिया की मार्केट में एंट्री करने वाला है। जिसके लिए लॉन्च डेट भी निर्धारित कर दी गई है। रोचक बात यह है कि फोन गीकबेंच बेंचमार्क लिस्टिंग में देखा गया है जहां पर इसके अंदर कंपनी ने अलग चिपसेट का इस्तेमाल किया है। यानी चीनी वेरिएंट से यह भिन्न चिपसेट के साथ आएगा। फोन में 12 जीबी तक रैम होगी। इसके अलावा कई और फीचर्स का खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

iQOO Z11 ग्लोबल लॉन्च 6 मई को होने जा रहा है। मलेशिया में फोन का लॉन्च 6 मई के लिए निर्धारित है। फोन के दो मॉडल यहां लॉन्च होंगे जिनमें iQOO Z11 और iQOO Z11x शामिल होगा। इससे पहले यह Geekbench लिस्टिंग में नजर आया है। फोन का मॉडल नम्बर I2512 बताया गया है। फोन के अंदर यहां से 4nm प्रोसेसिंग पर बना Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट होने का खुलासा हुआ है जबकि चीनी वेरिएंट में कंपनी ने MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया है। 

फोन के बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो इसने सिंगल कोर टेस्ट में 1,214 पॉइंट्स का स्कोर किया है। मल्टीकोर सीपीयू टेस्ट में फोन ने 3,091 पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यहां पर फोन दो कलर वेरिएंट्स ब्लू और ब्लैक के साथ बताया गया है। फोन के लिए दो कंफिग्रेशन वेरिएंट्स सुझाए गए हैं जिसमें 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट्स शामिल होंगे। फोन में पिल शेप कैमरा आइलैंड मिलने वाला है। 

iQOO Z11x को सिल्वर और ब्लैक कलर में लिस्ट किया गया है। फोन में 8GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट्स देखने को मिलेंगे। इस फोन में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। दोनों ही फोन अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किए गए हैं। फुल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा अभी नहीं किया गया है। लेकिन कंपनी के मिडरेंज फोन लॉन्च से पहले चर्चा में हैं। चीनी वेरिएंट को कंपनी ने मार्च में लॉन्च किया था। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.83 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8500
फ्रंट कैमरा2.45-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता9020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन2800x1260 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »