Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक

Huawei का अपकमिंग फोन Nova 15 Max रियर साइड में 50MP मेन कैमरा से लैस होगा।

Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक

Photo Credit: Huawei central

Huawei Nova 15 Max कंपनी का अगला स्मार्टफोन होगा जिसमें सबसे बड़ी बैटरी कंपनी देने जा रही है।

ख़ास बातें
  • फोन में 8500mAh की बड़ी बैटरी होगी।
  • Nova 15 Max रियर साइड में 50MP मेन कैमरा से लैस होगा।
  • कंपनी ने साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

Huawei की ओर से नया स्मार्टफोन Huawei Nova 15 Max मार्केट में जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से फोन के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा कर दी है। इस फोन की खास बात होगी कि मिडरेंज का फोन होने के बावजूद इसमें भारी भरकम बैटरी मिलने वाली है जो कि 8500mAh की होगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी कर दिया है। Nova 15 सीरीज में यह लेटेस्ट एडिशन होगा। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले Huawei Nova 15 Max के बारे में सभी खास बातें। 

Huawei Nova 15 Max कंपनी का अगला स्मार्टफोन होगा जिसमें सबसे बड़ी बैटरी कंपनी देने जा रही है। Huawei Nova 15 Max के लॉन्च से पहले मेन स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। फोन को कंपनी जल्द ही थाईलैंड में पेश कर सकती है और 7 मई को इसका लॉन्च देखने को मिल सकता है। कंपनी ने फोन का पोस्टर जारी किया है जिसमें इसके नए डिजाइन का पता चलता है। फोन में 8500mAh की बड़ी बैटरी होगी। इसके साथ ही कैमरा का भी खुलासा किया गया है। 

Huawei का अपकमिंग फोन Nova 15 Max रियर साइड में 50MP मेन कैमरा से लैस होगा। फोन में RYYB कैमरा बताया गया है। इस फोन में कंपनी ने साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स का इस्तेमाल किया है। फोन को तीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। जिसमें स्नो व्हाइट, ब्लैक, और ब्लू शेड्स आ सकते हैं। फोन में f/1.9 अपर्चर के साथ QPD फुल पिक्सल प्रीसीजन मिलने वाला है। 

Huawei Enjoy 90 Pro Max का रिब्रांडेड वर्जन इस अपकमिंग फोन को बताया जा रहा है। Enjoy 90 Pro Max में लगभग यही स्पेसिफिकेशंस आते हैं। फोन में 6.84 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह Kirin 8000 चपसेट से लैस है। फोन में 8500mAh की बैटरी है। मेन कैमरा 50MP का RYYB लेंस है। कंपनी ने फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। Nova 15 Max के अन्य स्पेसिफिकेशंस अभी पर्दे में हैं लेकिन जल्द ही इनका खुलासा कंपनी द्वारा किया जा सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »