• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी

Ola Electric की अप्रैल में बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। पिछले कुछ महीनों से मुस्किलों का सामना कर रही इस कंपनी ने अप्रैल में 12,166 यूनिट्स की बिक्री की है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी

पिछले महीने Bajaj Auto के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री लगभग 29 प्रतिशत घटकर 32,883 यूनिट्स की है

ख़ास बातें
  • इस मार्केट में अप्रैल में TVS Motor ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है
  • Ather Energy की बिक्री में 25 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई है
  • Ola Electric की अप्रैल में बिक्री में बढ़ोतरी हुई है
विज्ञापन

देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में पिछले महीने लगभग 22 प्रतिशत की कमी हुई है। इस मार्केट में अप्रैल में TVS Motor ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। हालांकि, कंपनी की बिक्री में 24 प्रतिशत की गिरावट हुई है। ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री अप्रैल में महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 20 प्रतिशत बढ़ी है। 

Vahan वेबसाइट के डेटा के अनुसार, अप्रैल में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के रजिस्ट्रेशंस लगभग 22 प्रतिशत घटकर लगभग 1,48,000 यूनिट्स के रहे हैं। TVS Motor ने बिक्री में 24 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद इस मार्केट में पहला स्थान हासिल किया है। अप्रैल में TVS Motor ने 37,661 यूनिट्स की बिक्री की है और इसका मार्केट शेयर लगभग 25 प्रतिशत का है। पिछले महीने Bajaj Auto के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री लगभग 29 प्रतिशत घटकर 32,883 यूनिट्स की रही है। बजाज ऑटो का मार्केट शेयर लगभग 22 प्रतिशत का है। 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में Ather Energy की बिक्री 25 प्रतिशत से ज्यादा गिरी है। अप्रैल में Ather Energy का 27,024 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान है। Ola Electric की अप्रैल में बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। पिछले कुछ महीनों से मुस्किलों का सामना कर रही इस कंपनी ने अप्रैल में 12,166 यूनिट्स की बिक्री की है। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया कि उसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे बड़े मार्केट्स में कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी ने कहा कि बिक्री में बढ़ोतरी कस्टमर्स का विश्वास बढ़ने और इसके इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मजबूत डिमांड का संकेत है। 

पिछले महीने Ola Electric ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया 4680 Bharat Cell दिया गया है। इसकी रेंज लगभग 320 किलोमीटर की है। S1 X+ 5.2 kWh में 11 kW की मिड-ड्राइव मोटर के साथ इंटीग्रेटेड मोटर कंट्रोल यूनिट दी गई है। इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और फ्रंट डिस्क ब्रेक सेटअप है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड लगभग 125 kmph की है। कंपनी के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बड़ी रेंज है। इनमें S1 Pro+ (4 kWh और 5.2 kWh), S1 Pro (3 kWh और 4 kWh) और S1 X (2 kWh, 3 kWh, 4 kWh, 5.2 kWh) शामिल हैं। ओला इलेक्ट्रिक के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster की रेंज भी शामिल है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
  2. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  3. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  5. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  6. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  7. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  8. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  9. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  10. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »