बेस मॉडल H7 में कंपनी ने 1500W की मोटर दी है।
Photo Credit: Isinwheel
Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स लगभग समान हैं
Isinwheel ने अपने दो नए ईलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में लॉन्च किए हैं। ये स्कूटर H7 सीरीज के तहत लॉन्च किए गए हैं जिसमें कंपनी ने H7 और H7 Pro को शामिल किया है। कंपनी H7 Pro मॉडल तुलनात्मक तौर पर कुछ बेहतर पेश करता है। इनमें हैवी इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल हुआ है। ई-स्कूटर में 69 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। आइए जानते हैं दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत और खास फीचर्स के बारे में।
Isinwheel H7 की कीमत 749 डॉलर (लगभग 71,000 रुपये) है। वहीं, Isinwheel H7 Pro की कीमत 799 डॉलर (लगभग 76000 रुपये) है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स लगभग समान हैं लेकिन कुछ जगह पर अंतर देखने को मिलता है। बेस मॉडल H7 में कंपनी ने 1500W की मोटर दी है। प्रो मॉडल 1200W मोटर से लैस होकर आता है। H7 में 748 Wh की बैटरी दी गई है। यह 56 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। इसकी अधिकतम रेंज 69 किलोमीटर है जो सिंगल चार्ज में चलता है।
H7 Pro में बड़ी बैटरी मिलती है जो 873 Wh की है। यह 61 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। इसकी सिंगल चार्ज रेंज भी 69 किलोमीटर की है। H7 Pro में बड़े टायर दिए गए हैं जो 16 x 4 इंच के हैं। वहीं, बेस मॉडल में 15 x 3 इंच के टायर लगे हैं।
ई-स्कूटर में फ्रंट और रियर साइड में डिस्क ब्रेक लगे हैं। इसमें NFC की, पार्किंग मोड, LCD डिस्प्ले, हेडलाइट, दोनों तरफ शॉक एब्जॉर्बर लगे हैं। इनमें कंपनी ने 150kg के लगभग पेलोड कैपिसिटी दी है। कंपनी ने प्रो मॉडल में कंपेनियन ऐप भी दी है। इसकी मदद से इसमें स्मार्ट फीचर्स जैसे स्पीड मोड, लॉक/अनलॉक, नेविगेशन आदि भी सपोर्ट करते हैं। यूजर इसमें स्कूटर की परफॉर्मेंस भी मॉनिटर कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका