Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

इसके केबिन में टेक पर फोकस किया गया है। इसमें 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। CLA EV के सिक्योरिटी फीचर्स में छह एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक शामिल हैं

Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

यह सिर्फ 6.7 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक सेडान में 85 kWh बैटरी और रियर माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर है
  • CLA EV का शुरुआती प्राइस लगभग 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • इस इलेक्ट्रिक सेडान को यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है
विज्ञापन

लग्जरी कारों के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Mercedes ने भारत में शुक्रवार को CLA EV को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक सेडान के CLA 200 वेरिएंट का प्राइस लगभग 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम), CLA 250+ वेरिएंट का 59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और लॉन्च एडिशन का 64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, CLA 200 वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 542 किलोमीटर और CLA 250+ वेरिएंट की लगभग 792 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में 85 kWh की बैटरी और रियर माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर है। यह लगभग 268 hp की पावर और 335 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। यह बैटरी 240 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे सिर्फ 20 मिनटों तक चार्ज कर लगभग 400 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है।  CLA EV सिर्फ 6.7 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इस इलेक्ट्रिक सेडान को Polar White, Clear Blue, Cosmic Black, Patagonia Red और Alpine Grey कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

इस इलेक्ट्रिक सेडान का डिजाइन कूपे जैसा है और इसमें एयरोडायनैमिक एफिशिएंसी पर जोर दिया गया है। इसके फ्रंट में ग्लॉस-ब्लैक सील्ड इल्युमिनिटेड थ्री-प्वाइंट स्टार एलिमेंट के साथ है, जिससे इसे एक अलग लुक मिलता है। CLA EV में एक थिन लाइट स्ट्रिप के साथ कनेक्टेड ट्विन-पॉड LED हेडलैम्प दिए गए हैं। इसके रियर में टेल लैम्प्स को लिंक करने वाली LED लाइट बार है। CLA EV में 18 इंच एलॉय व्हील्स दिए गए  हैं। 

इसके केबिन में टेक पर फोकस किया गया है। इसमें 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। CLA EV के सिक्योरिटी फीचर्स में छह एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक शामिल हैं। इसमें लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक सेडान को यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। हाल ही में मर्सिडीज ने इंटरनेशनल मार्केट में अपनी इलेक्ट्रिक सेडान EQS का अपडेटेड वर्जन पेश किया है। नई EQS की WLTP रेंज लगभग 926 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। यह सबसे अधिक रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है। EQS के अपडेटेड वर्जन में नई 800V टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बैटरी की एफिशिएंसी और रेंज में बढ़ोतरी होती है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में 122 kWh तक के बैटरी पैक दिए गए हैं। यह 350 kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »