स्मार्टबैंड प्रीमियम बिल्ड के साथ बताया जा रहा है जिसमें इसका व्हाइट सिरेमिक वर्जन भी शामिल होगा।
Photo Credit: Xiaomi
Band 10 से अपग्रेडेड होगा अपकमिंग स्मार्टबैंड
Xiaomi का नया स्मार्टबैंड Xiaomi Smart Band 10 Pro मई में लॉन्च हो सकता है। कंपनी इस स्मार्टबैंड में एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दे सकती है। इसके साथ ही जाने-माने टिप्स्टर ने इसके कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है जिनमें स्मार्टबैंड के कई कलर वेरिएंट्स भी शामिल हैं। यह स्मार्टबैंड ब्लैक, व्हाइट, सिल्वर, ओरेंज, और पिंक में लॉन्च हो सकता है। इसी के साथ कंपनी इसका एक व्हाइट सिरेमिक वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। अक्सर इस तरह की बिल्ड क्वालिटी प्रीमियम स्मार्टबैंड में मिलती है जिसे कंपनी अफॉर्डेबल प्राइस में पेश कर सकती है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Xiaomi Smart Band 10 Pro जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। टिप्स्टर का कहना है कि स्मार्टबैंड को Xiaomi मई में ही लॉन्च कर सकती है। स्मार्टबैंड प्रीमियम बिल्ड के साथ बताया जा रहा है जिसमें इसका व्हाइट सिरेमिक वर्जन भी शामिल होगा। स्टैंडर्ड वर्जन का वजन 40 ग्राम हो सकता है जबकि सिरेमिक वेरिएंट का वजन 50 ग्राम हो सकता है।
Band 9 Pro से कुछ अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस यहां देखने को मिल सकते हैं। इस लिहाज से स्मार्टबैंड Band 10 Pro में AMOLED डिस्प्ले आ सकता है जिसमें बेजल्स काफी पतले होंगे। इसमें करीबन 20 दिन से ज्यादा की बैटरी मिल सकती है। स्मार्टबैंड का वजन 40 ग्राम के आसपास हो सकता है। कंपनी का पुराना मॉडल 2024 में लॉन्च हुआ था जिसे अब काफी समय बीत चुका है। नए मॉडल में कंपनी बड़े अपग्रेड्स ला सकती है। यहां पर बेहतर बिल्ड क्वालिटी और बैटरी लाइफ देखने को मिल सकती है।
Band 10 Pro में कई बेहतरीन हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। Xiaomi 17 Max के साथ कंपनी इस बैंड को भी लॉन्च कर सकती है। फोन मई के अंत तक लॉन्च होने की संभावना है। इसलिए यह स्मार्टबैंड भी अपकमिंग स्मार्टफोन के साथ पेअर हो सकता है। लीक से यह इशारा जरूर मिल जाता है कि कंपनी इसे प्रीमियम सेग्मेंट की तरफ धकेल सकती है जो मार्केट में नया कंपीटिशन पैदा कर सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?