• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Vivo S50t 5G में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Vivo

Vivo S50t 5G फोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है।
  • सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है।
विज्ञापन

Vivo ने बिना किसी शोर-शराबे अपना नया स्मार्टफोन Vivo S50t 5G लॉन्च कर दिया है। फोन में AMOLED डिस्प्ले है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट से लैस किया गया है। फोन में एंड्रॉयड 16 ओएस आता है। यह फोन 6500mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है। Vivo S50t 5G कंपनी का नया स्मार्टफोन है लेकिन यह पिछले साल लॉन्च हुए Vivo S50 से काफी मिलता-जुलता है। आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स और कीमत के बारे में। 

Vivo S50t 5G Price

Vivo S50t 5G को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। फोन के 12GB + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 3,299 युआन (लगभग 48,500 रुपये) है। वहीं, 16GB + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 3,599 युआन (लगभग 50,000 रुपये) है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से फोन को खरीदा जा सकता है।  

Vivo S50t 5G Specifications

Vivo S50t 5G फोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 1.5K तक रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। साथ में कंपनी ने HDR सपोर्ट भी दिया है। फोन में P3 कलर गेमट सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी ने डिस्प्ले में आखों के बचाव के लिए भी कुछ आरामदायक फीचर्स दिए हैं जिसमें लो ब्लू लाइट टेक्नोलॉजी भी शामिल है। यह हाई फ्रिक्वेंसी PWM डिमिंग को सपोर्ट करता है। 

Vivo S50t 5G में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है जिस पर OriginOS 6 की स्किन मिलती है। फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ में 90W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फोन में तीसरा कैमरा 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है जिसमें Sony IMX882 सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने दोनों ही कैमरा के साथ फ्लैश भी दिया है। अन्य फीचर्स देखें तो इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। साथ में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, NFC, Bluetooth 5.4 का सपोर्ट है। इसके अलावा फोन में IR ब्लास्टर का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  2. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  3. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  4. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  5. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  6. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  7. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  8. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  9. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  10. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »