• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत

2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत

कंपनी के अनुसार, यह स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स को भी चार्ज कर सकता है।

2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत

Photo Credit: ITHome

Belkin ने नया पावर चार्जर लॉन्च किया है जो 2500W की पावर के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसे डेस्कटॉप चार्जिंग स्टेशन के तौर पर डिजाइन किया है।
  • फ्रंट पैनल में कंपनी ने चार यूएसबी पोर्ट दिए हैं।
  • चार्जर का सबसे बड़ा फीचर इसकी 7 डिवाइस चार्ज करने की कैपिसिटी है।
विज्ञापन

Belkin ने नया पावर चार्जर लॉन्च किया है जो 2500W की पावर के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि यह एक बार में 7 डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। यह चार्जर उन यूजर्स के लिए उपयोगी बताया गया है जो एकसाथ मल्टीपल डिवाइसेज चार्ज करते हैं और ज्यादा जगह का इस्तेमाल भी नहीं चाहते हैं। कंपनी के अनुसार, यह स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स को भी चार्ज कर सकता है। इसके टॉप पैनल पर LED इंडिकेटर लगे हैं। इनमें चार्जिंग स्टेटस देखा जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Belkin 2500W 7 in 1 Charger Price

Belkin 2500W चार्जर को JD.com से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 329 युआन (लगभग 4570 रुपये) है। कंपनी ने इसे फिलहाल चीन में लॉन्च किया है। अधिकारिक वेबसाइट से भी यह खरीदा जा सकता है। 

Belkin 2500W 7 in 1 Charger Specifications

कंपनी ने इसे डेस्कटॉप चार्जिंग स्टेशन के तौर पर डिजाइन किया है। इसके डाइमेंशन 101 × 82.98 × 41.5 mm हैं। यह साइज में छोटा है और मैटे ब्लैक फिनिश में आता है। फ्रंट पैनल में कंपनी ने चार यूएसबी पोर्ट दिए हैं। इनमें दो यूएसबी-सी पोर्ट हैं जो प्रत्येक 70W के हैं। दो यूएसबी-ए पोर्ट हैं जो 12W की आउटपुट देते हैं। इसके अलावा चार्जर में तीन AC आउटलेट मिलते हैं। जिनमें से दो टॉप पर मौजूद हैं और दो बैक साइड में दिए गए हैं। यानी चार्जिंग और पावर देने के लिए यह बहुत उपयोगी है। 

चार्जर का सबसे बड़ा फीचर इसकी 7 डिवाइस चार्ज करने की कैपिसिटी है जो कि यह एकसाथ चार्ज कर सकता है। इसमें 2500W की पावर कैपिसिटी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स को भी चार्ज कर सकता है। इसके टॉप पैनल पर LED इंडिकेटर लगे हैं। इनमें चार्जिंग स्टेटस देखा जा सकता है। 

कंपनी ने इसके साथ में एक छोटा 70W GaN 7-in-1 चार्जर भी पेश किया है जो कम पावर के साथ आता है। इसमें तीन AC आउटलेट हैं और चार USB पोर्ट हैं। इसके डाइमेंशन 96 × 83 × 42 mm हैं और वजन 480 ग्राम है। 2500W वाला चार्जर हैवी ड्यूटी इस्तेमाल के लिए है जबकि 70W का चार्जर रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »