• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट

ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट

कंपनी ने इसे फ्रंटियर सिक्योरिटी मॉडल का नाम दिया है।

ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट

OpenAI का नया साइबर सिक्योरिटी मॉडल GPT-5.5 Cyber जल्द ही रोलआउट किया जाने वाला है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ChatGPT 5.5 Cyber को लॉन्च कर रही है जो कि एक स्पेशलाइज्ड मॉडल है।
  • कंपनी ने इसे फ्रंटियर सिक्योरिटी मॉडल का नाम दिया है।
  • प्रारंभिक रिलीज महत्वपूर्ण साइबर गार्ड्स तक ही सीमित रहेगी।
विज्ञापन

OpenAI का नया साइबर सिक्योरिटी मॉडल जल्द ही मार्केट में आने वाला है। डिजिटल जमाने में टेक्नोलॉजी जिस तेजी से छलांग लगा रही है, उतनी ही तेजी से हैकर्स, और साइबर अटैकर्स भी अपनी क्षमताएं बढ़ा रहे हैं। साइबर अटैक्स पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और एडवांस हो चुके हैं। बढ़ते साइबर फ्रॉड और क्राम से दुनियाभर के देशों की सरकारें चिंतित हैं और लगातार सिस्टम की मजबूती पर काम कर रही हैं। इसी को देखते हुए OpenAI का नया साइबर सिक्योरिटी मॉडल GPT-5.5 Cyber जल्द ही रोलआउट किया जाने वाला है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

OpenAI का नया सिक्योरिटी मॉडल GPT-5.5 Cyber जल्द ही रोलआउट किया जाने वाला है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह मॉडल साइबर फ्रॉड और क्राइम जैसी घटनाओं के लिए डिजाइन किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कंपनी के सीईओ Sam Altman ने खुलासा किया है कि कंपनी जल्द ही GPT-5.5 Cyber का रोलआउट करने वाली है। कंपनी ने इसे फ्रंटियर सिक्योरिटी मॉडल का नाम दिया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रिलीज महत्वपूर्ण साइबर गार्ड्स तक ही सीमित रहेगी। सरकारों और उद्योग भागीदारों के सहयोग से इसकी व्यापक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।

सैम ऑल्टमैन ने पोस्ट में लिखा, 'हम आगामी कुछ दिनों में अत्याधुनिक साइबर सुरक्षा मॉडल, GPT-5.5-Cyber ​​को महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा कर्मियों के लिए रोलआउट करना शुरू कर रहे हैं। हम साइबर सुरक्षा के लिए विश्वसनीय पहुँच सुनिश्चित करने हेतु संपूर्ण इकोसिस्टम और सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। हम कंपनियों/इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से सुरक्षित करने में सहायता करना चाहते हैं।' GPT-5.5-Cyber की प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें एक बाइनरी रिवर्स इंजीनियरिंग काम करती है, जो एक्सपर्ट्स को मूल स्रोत कोड की आवश्यकता के बिना सॉफ़्टवेयर में कमजोरियों, मैलवेयर और संरचनात्मक खामियों की जांच करने में मदद करती है। 

कंपनी ने इससे पहले GPT-5.4 Cyber को पेश किया था। यह कंपनी का ऐसा मॉडल था जो उन्नत एनालिसिस टूल्स को अधिक सुलभ बनाकर साइबर सुरक्षा पेशेवरों की सहायता करने के लिए डिजाइन किया गया था। अब कंपनी ChatGPT 5.5 Cyber को लॉन्च करने वाली है जो कि एक स्पेशलाइज्ड मॉडल है जो खासकर साइबर सिक्योरिटी में बड़ी भूमिका निभाने वाला है। यह पुराने मॉडल की क्षमताओं को आधार बनाकर ही तैयार किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इसके आने के बाद साइबर फ्रॉड काफी हद तक कम हो सकेंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OpenAI
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »