Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन जनवरी में शुरू होगा

फर्म ने अपनी फैक्टरी Simple Vision 1.0 का उद्धाटन किया है। इस फैक्टरी में इलेक्ट्रिक स्कूटर का ट्रायल प्रोडक्शन किया जा रहा है

Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन जनवरी में शुरू होगा

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर इको मोड में 236 km की रेंज देने में सक्षम होगा

ख़ास बातें
  • Simple Energy की फैक्टरी तमिलनाडु के होसुर में है
  • इस फैक्टरी में इलेक्ट्रिक स्कूटर का ट्रायल प्रोडक्शन किया जा रहा है
  • फर्म ने इसके बाद कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू करने की तैयारी की है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप Simple Energy ने बताया है कि वह अपने फ्लैगशिप Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन 19 जनवरी से शुरू करेगी। फर्म ने अपनी फैक्टरी Simple Vision 1.0 का उद्धाटन किया है। इस फैक्टरी में इलेक्ट्रिक स्कूटर का ट्रायल प्रोडक्शन किया जा रहा है। इसके बाद फर्म कमर्शियल प्रोडक्शन और डिलीवरी शुरू करेगी। 

Simple Energy की यह फैक्टरी तमिलनाडु के होसुर में है। इसमें 100 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश किया गया है। इसकी कैपेसिटी वार्षिक 10 लाख यूनिट के प्रोडक्शन की है। फर्म ने अपनी प्रॉपराइटरी मोटर बनाने के लिए एक मोटर लाइन तैयार की है। फर्म का दावा है कि यह फैक्टरी सुरक्षा के कड़े मापदंडों को पूरा करती है। इस फैक्टरी में होसुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में 700 से अधिक वर्कर्स को रोजगार मिलेगा। 

फर्म ने पिछले साल अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One लॉन्च किया था। लॉन्च के साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई थी। Simple One के साथ  Ola Electric ने भी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 लॉन्च किया था और 15 दिसंबर से पहले बैच की डिलीवरी भी शुरू कर दी थी। हालांकि, Simple Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के लिए ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ा है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर इको मोड में 236 km की रेंज देने में सक्षम होगा। फर्म ने लॉन्च पर इसकी एक्स-शोरूम कीमत को 1.1 लाख रुपये बताया था।

Ola Electric ने देश भर में लगभग 100 शोरूम खोलने की योजना बनाई है। इन शोरूम को 'एक्सपीरिएंस सेंटर्स' कहा जा रहा है। इससे कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले इसके बारे में पूरी जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इन शोरूम में कंपनी के S1, S1 Pro और पिछले महीने लॉन्च किया गया कम प्राइस वाला S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध होगा। ये शोरूम इस वर्ष के अंत तक खुल सकते हैं। इनके लिए अभी लोकेशंस तय नहीं की गई हैं। कंपनी ने हाल ही में बताया था कि वह जल्द ही कस्टमर्स को ऑर्डर देने के दो-तीन दिनों के अंदर डिलीवरी शुरू करेगी। कंपनी का मानना है कि इन शोरूम से अधिक लोगों को कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का एक्सपीरिएंस लेने को मौका मिलेगा। पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में बढ़ी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »