Ola Electric की दमदार सेल्स, नवंबर में हुई 82 प्रतिशत ग्रोथ

कंपनी के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर के मार्केट में लगभग 35 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। पिछली पांच तिमाहियों से कंपनी ने इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है

Ola Electric की दमदार सेल्स, नवंबर में हुई 82 प्रतिशत ग्रोथ

मौजूदा वर्ष के पहले 10 महीनों में ओला इलेक्ट्रिक ने 100 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ की है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 20,000 रुपये तक घटा दिया है
  • यह डिस्काउंट केवल दिसंबर के लिए उपलब्ध है
  • ओला इलेक्ट्रिक ने जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी की है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में शामिल Ola Electric की पिछले महीने सेल्स बढ़कर लगभग 30,000 यूनिट्स की रही। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 82 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इससे पिछले महीने की तुलना में कंपनी की ग्रोथ लगभग 30 प्रतिशत की रही है।

कंपनी के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर के मार्केट में लगभग 35 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। पिछली पांच तिमाहियों से कंपनी ने इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। हाल ही में इसने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air और S1X को लॉन्च किया था। कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, Anshul Khandelwal ने कहा, "हमारी मजबूत सेल्स हमारे ब्रांड और प्रोडक्ट्स पर कस्टमर्स के भरोसे का प्रमाण है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के हमारे अधिक रजिस्ट्रेशन से कस्टमर्स की पहली पसंद का पता चलता है। हमें दिसंबर में भी यह ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है। हम ग्रीन मोबिलिटी की ओर देश की यात्रा की रफ्तार बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता पर बरकरार हैं।" 

ओला इलेक्ट्रिक ने S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 20,000 रुपये तक घटा दिया है। इसका वास्तविक प्राइस 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। यह डिस्काउंट केवल दिसंबर के लिए उपलब्ध है। इसका डिस्काउंट के साथ 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम) होगा। कंपनी का दावा है कि S1X+ की रेंज 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड 90 kmph की है। यह केवल 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसमें सामान रखने के लिए 34 लीटर का स्पेस है। इसे मल्टी-टोन डिजाइन में उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्र्क स्कूटर का निचला हिस्सा ब्लैक कलर और बाकी अलग कलर में फिनिश किया गया है। इसमें सर्कुलर मिरर और नया डिस्प्ले दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एलॉय व्हील्स के बजाय स्टील रिम का इस्तेमाल हुआ है। 

मौजूदा वर्ष के पहले 10 महीनों में ओला इलेक्ट्रिक ने 100 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ की है। कंपनी ने जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी की है। इसकी योजना स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से 70 करोड़ डॉलर तक जुटाने की है। ओला इलेक्ट्रिक में सिंगापुर की Temasek और जापान के SoftBank जैसे बड़े इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी है। हाल ही में इसने नई फंडिंग हासिल की थी और इसके लिए ओला इलेक्ट्रिक की वैल्यू 5.4 अरब डॉलर की लगी थी। कंपनी ने दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी।  



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric Scooter, Range, Ola Electric, Speed, Market, Demand, IPO, Discount, Sales, Price
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »