• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola Electric के S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 20,000 रुपये का डिस्काउंट, जानें नया प्राइस

Ola Electric के S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 20,000 रुपये का डिस्काउंट, जानें नया प्राइस

ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि S1X+ की रेंज 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड 90 kmph की है। यह केवल 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है

Ola Electric के S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 20,000 रुपये का डिस्काउंट, जानें नया प्राइस

यह केवल 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है

ख़ास बातें
  • यह डिस्काउंट केवल दिसंबर के लिए उपलब्ध है
  • इसे मल्टी-टोन डिजाइन में उपलब्ध कराया गया है
  • इस वर्ष के पहले 10 महीनों में कंपनी ने 100 प्रतिशत से अधिक ग्रोथ की है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 20,000 रुपये तक घटा दिया है। इसका वास्तविक प्राइस 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। यह डिस्काउंट केवल दिसंबर के लिए उपलब्ध है। इसका डिस्काउंट के बाद प्राइस 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम) होगा। 

कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, Anshul Khandelwal ने कहा, "ओला इलेक्ट्रिक ने नवंबर में 30,000 यूनिट्स की बिक्री के साथ इंडस्ट्री में नया बेंचमार्क तय किया है। EV की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए हमारे नए S1 X+ का प्राइस घटाया जा रहा है। हमारे स्कूटर्स की बड़ी रेंज के साथ ही उनके आकर्षक प्राइस से कस्टमर्स के पास पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर की तुलना में इसे खरीदने का बड़ा कारण होगा।" 

ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि S1X+ की रेंज 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड 90 kmph की है। यह केवल 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसमें सामान रखने के लिए 34 लीटर का स्पेस है। इसे मल्टी-टोन डिजाइन में उपलब्ध कराया गया है। इसका निचला हिस्सा ब्लैक कलर और बाकी के स्कूटर को अलग कलर में फिनिश किया गया है। इसमें सर्कुलर मिरर और नया डिस्प्ले दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एलॉय व्हील्स के बजाय स्टील रिम का इस्तेमाल किया गया है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। 

इस वर्ष के पहले 10 महीनों में ओला इलेक्ट्रिक ने 100 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ की है। कंपनी जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी की है। इसकी योजना स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से 70 करोड़ डॉलर तक जुटाने की है। कंपनी में सिंगापुर की Temasek और जापान के SoftBank जैसे बड़े इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी है। हाल ही में इसने नई फंडिंग हासिल की थी और इसके लिए ओला इलेक्ट्रिक की वैल्यू 5.4 अरब डॉलर की लगी थी। ओला इलेक्ट्रिक ने दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी और इस मार्केट में लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ यह पहले स्थान पर पहुंच गई है। कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करने की योजना है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बहुत सी कंपनियां नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रही हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »