• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola Electric की फरवरी की सेल्स में जल्द लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स भी शामिल

Ola Electric की फरवरी की सेल्स में जल्द लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स भी शामिल

पिछले सप्ताह महाराष्ट्र सरकार ने Ola Electric को राज्य में उसके कुछ स्टोर्स के लिए ट्रेड सर्टिफिकेट नहीं होने पर नोटिस दिया था

Ola Electric की फरवरी की सेल्स में जल्द लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स भी शामिल

रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्ट्री ने कंपनी से सेल्स और रजिस्ट्रेशंस में बड़े अंतर पर जवाब मांगा था

ख़ास बातें
  • मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज ने कंपनी से जवाब मांगा था
  • पिछले कुछ महीनों से ओला इलेक्ट्रिक को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है
  • कंपनी के मार्केट शेयर में कमी हुई है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी फरवरी की सेल्स के आंकड़े में जल्द लॉन्च होने वाली अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की बुकिंग्स को भी गिना था। इससे कंपनी के मार्केट शेयर में बढ़ोतरी दिखी थी। पिछले कुछ महीनों से कंपनी को कस्टमर्स की सर्विस से जुड़ी शिकायतों के साथ ही सरकार की स्क्रूटनी बढ़ने से मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। 

Ola Electric ने मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज को पिछले महीने भेजे एक पत्र में बताया है कि उसने फरवरी की सेल्स के आंकड़े में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए 10,866 बुकिंग्स के साथ ही Roadster X इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के लिए 1,395 बुकिंग्स को भी जोड़ा था। कंपनी ने फरवरी की सेल्स को 25,000 यूनिट्स से अधिक बताया था। हालांकि, व्हीकल रजिस्ट्रेशन से जुड़े एक सरकारी पोर्टल पर यह सेल्स केवल लगभग 8,600 यूनिट्स की थी। 

कंपनी ने कहा था कि व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस संभालने वाले दो वेंडर्स के साथ फीस को लेकर मोलभाव की वजह से रजिस्ट्रेशंस में देरी हो सकती है। ओला इलेक्ट्रिक के व्हीकल्स की बिक्री और रजिस्ट्रेशंस में बड़े अंतर की वजह से मिनिस्ट्री ने कंपनी से जवाब मांगा था। हालांकि, इस मुद्दे को लेकर कंपनी के खिलाफ कोई गड़बड़ी तय नहीं की गई है। पिछले सप्ताह महाराष्ट्र सरकार ने Ola Electric को राज्य में उसके कुछ स्टोर्स के लिए ट्रेड सर्टिफिकेट नहीं होने पर नोटिस दिया था। पिछले महीने कंपनी के महाराष्ट्र में कई स्टोर्स पर ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने छापे मारे थे। 

इस नोटिस में कहा गया है, "यह पाया गया है कि आपकी कंपनी अनधिकृत शोरूम और स्टोर्स के साथ ऑपरेट कर रही है और गैर कानूनी तरीके से व्हीकल्स की बिक्री की जी रही है। यह बहुत गंभीर मामला है। आपसे तीन दिनों के अंदर इसे लेकर एक स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निवेदन किया जाता है कि इस गतिविधि के लिए आपकी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।" सेंट्रल मोटर व्हीकल्स एक्ट और सेंट्रल मोटर व्हीकल्स के रूल 33 के अनुसार, व्हीकल्स के मैन्युफैक्चरर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन के लिए बिजनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य होता है। सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स के रूल 35 में कहा गया है कि व्हीकल्स की बिक्री या ट्रेड से जुड़े प्रत्येक एस्टैबलिशमेंट, शोरूम या डीलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाली अथॉरिटी से एक अलग बिजनेस सर्टिफिकेट लेना होता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »