• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Odysse Electric ने लॉन्च किया हाई स्पीड Sun इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, रेंज

Odysse Electric ने लॉन्च किया हाई-स्पीड Sun इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, रेंज

Odysse Sun इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्लस-साइज एर्गोनॉमिक डिजाइन में स्पोर्ट्स स्कूटर जैसे लुक के साथ इसे चलाने में सुविधा का ध्यान रखा गया है

Odysse Electric ने लॉन्च किया हाई-स्पीड Sun इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, रेंज

इसका 1.95 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट सिंगल चार्ज में 85 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है

ख़ास बातें
  • इसमें 1.95 kWh और 2.9 kWh के बैटरी पैक के दो विकल्प हैं
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 81,000 रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का मार्केट बढ़ा है
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Odysse Electric ने हाई-स्पीड Sun इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। इसमें 1.95 kWh और 2.9 kWh के बैटरी पैक के दो विकल्प हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 81,000 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए बुकिंग कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप्स के जरिए कराई जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन राइडिंग मोड - ड्राइव, रिवर्स और पार्किंग हैं। इसकी 2,500 वॉट की इलेक्ट्रिक मोटर 70 kmph की टॉप स्पीड तक पहुंचने में मदद करती है। इसका 1.95 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट सिंगल चार्ज में 85 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता और 2.9 kWh वाले बैटरी पैक वाले वेरिएंट की रेंज सिंगल चार्ज में लगभग 130 किलोमीटर की है। 

Odysse Sun इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्लस-साइज एर्गोनॉमिक डिजाइन में स्पोर्ट्स स्कूटर जैसे लुक के साथ इसे चलाने में सुविधा का ध्यान रखा गया है। यह चार कलर्स - Ice Blue, Gunmetal Grey, Patina Green और Phantom Black में उपलब्ध होगा। इसके प्राइसेज 81,000 रुपये से 91,000 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इसमें एविएशन-ग्रेड सीटिंग और LED लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीट के नीचे 32 लीटर का स्टोरेज स्पेस दिया गया है। इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, हाइड्रॉलिक मल्टी-लेवल एडजस्टेबल रियर शॉक एब्जॉर्बर्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डबल फ्लैश रिवर्स लाइट दी गई है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन राइडिंग मोड - ड्राइव, रिवर्स और पार्किंग हैं। इसकी 2,500 वॉट की इलेक्ट्रिक मोटर 70 kmph की टॉप स्पीड तक पहुंचने में मदद करती है। इसका 1.95 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट सिंगल चार्ज में 85 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। Odysse Sun इलेक्ट्रिक स्कूटर के 2.9 kWh वाले बैटरी पैक वाले वेरिएंट की रेंज सिंगल चार्ज में लगभग 130 किलोमीटर की है। इसमें कीलेस स्टार्ट और स्टॉप जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 

इसकी बैटरी को 4 से 4.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसका मुकाबला Ola Electric के S1 Air और Ather के Rizta जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट की प्रमुख कंपनियों में Bajaj Auto, TVS Motor और ओला इलेक्ट्रिक शामिल हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ रहा है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »