Redmi Note 15 Pro+ हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी

चीन में लॉन्च किए गए इन स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है

Redmi Note 15 Pro+ हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन को चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 15 Pro सीरीज के स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी दी गई है
  • इन स्मार्टफोन्स को चीन में लॉन्च किया गया है
  • Redmi Note 15 Pro+ के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi ने गुरुवार को Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ को लॉन्च किया है। इन स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Redmi Note 15 Pro+ में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 7s Gen 4 और Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400 Ultra दिया गया है। 

Redmi Note 15 Pro+, Redmi Note 15 Pro का प्राइस

इन स्मार्टफोन्स को चीन में लॉन्च किया गया है। Redmi Note 15 Pro के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 1,399 (लगभग 17,000 रुपये),  8 GB + 256 GB का CNY 1,599 (लगभग 20,000 रुपये) और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 1,799 (लगभग 22,000 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को Sky Blue, Cedar White, Cloud Purple और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Redmi Note 15 Pro+ के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 1,899 (लगभग 23,000 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 2,099 (लगभग 25,000 रुपये) और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 2,299 (लगभग 28,000 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को Sky Blue, Cedar White, Smoky Purple और Midnight Black कलर्स में लाया गया है। 

Redmi Note 15 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन (1,280 x 2,772 पिक्सल्स) और 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Xiaomi Dragon Crystal Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। यह Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन है। Redmi Note 15 Pro+ की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 1/1.55 इंच 50 मेगापिक्सल Light Fusion 800 कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, NFC, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, ई-कम्पास, गायरोस्कोप और अल्ट्रसॉनिक डिस्टेंस सेंसर दिए गए हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »