इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में चैम्पियन बनी Bajaj Auto

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Bajaj Auto के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल्स पिछले महीने लगभग 93 प्रतिशत बढ़ी है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में चैम्पियन बनी Bajaj Auto

इस मार्केट में TVS Motor ने दूसरा स्थान हासिल किया है

ख़ास बातें
  • बजाज ऑटो ने मार्च में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की 34,863 यूनिट्स बेची हैं
  • इस मार्केट में TVS Motor ने दूसरा स्थान हासिल किया है
  • Ola Electric की सेल्स मार्च में 56 प्रतिशत घटी है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल्स तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में मार्च में बड़ा बदलाव हुआ है। बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Bajaj Auto के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल्स पिछले महीने लगभग 93 प्रतिशत बढ़ी है। इस मार्केट में कई महीनों तक बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Ola Electric की सेल्स मार्च में 56 प्रतिशत घटी है। 

बजाज ऑटो ने मार्च में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की 34,863 यूनिट्स की बिक्री की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर सेल्स में लगभग 93 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। फरवरी में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री 21,537 यूनिट्स की थी। हाल ही में बजाज ऑटो ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन पेश किया था। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Rajiv Bajaj ने बताया था कि अगली तिमाही में इस सेगमेंट में बजाज ऑटो नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। कंपनी का टारगेट मौजूदा वित्त वर्ष में अपनी EV की सेल्स को बढ़ाकर लगभग पांच लाख यूनिट्स करने का है। 

इस मार्केट में TVS Motor ने दूसरा स्थान हासिल किया है। पिछले महीने कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 30,454 यूनिट्स बेची हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर कंपनी की सेल्स में लगभग 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।  बजाज ऑटो और TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के कम प्राइस वाले वेरिएंट्स की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ओला इलेक्ट्रिक की मार्च में बिक्री लगभग 23,430 यूनिट्स की रही है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर सेल्स में 56 प्रतिशत की गिरावट है। ओला इलेक्ट्रिक को पिछले कई महीनों से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।  फरवरी में कंपनी के व्हीकल्स की बिक्री और रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों का मिलान नहीं होने पर सरकार ने ओला इलेक्ट्रिक से जानकारी मांगी है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने बताया था कि फरवरी में उसकी बिक्री लगभग 25,000 व्हीकल्स की थी। हालांकि, एक सरकारी पोर्टल पर कंपनी के व्हीकल्स के लगभग 8,600 रजिस्ट्रेशंस ही दिख रहे थे। कंपनी ने कहा था कि यह रजिस्ट्रेशन के अस्थायी तौर पर लंबित होने का मामला है। कंपनी ने व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस संभालने वाले दो वेंडर्स के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया था। यह कदम कॉस्ट में कमी के लिए उठाया गया था। ओला इलेक्ट्रिक ने व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन को प्रोसेस करने के लिए एक टीम बनाई है। कंपनी का अनुमान है कि इससे यह कॉस्ट घटकर लगभग 20 प्रतिशत हो जाएगी।    
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »