स्पोर्ट्स स्कूटर के सेगमेंट में एंट्री कर सकती है Ola Electric

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी

स्पोर्ट्स स्कूटर के सेगमेंट में एंट्री कर सकती है Ola Electric

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • देश में स्पोर्ट्स स्कूटर का सेगमेंट बढ़ रहा है
  • ओला इलेक्ट्रिक की योजना अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने की है
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मार्केट में कंपनी के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है
विज्ञापन

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स स्कूटर के सेगमेंट में अपना मॉडल लॉन्च कर सकती है। कंपनी के 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर होने वाले 'संकल्प' इवेंट में अपने प्रोडक्ट्स की नई रेंज की घोषणा कर सकती है। देश में स्पोर्ट्स स्कूटर का सेगमेंट बढ़ रहा है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  X पर एक टीजर दिया है जिसमें इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का एक स्पोर्ट्स वर्जन जैसा मॉडल दिख रहा है। इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि कंपनी स्पोर्ट्स स्कूटर के सेगमेंट में एंट्री के साथ अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके स्पोर्ट्स स्कूटर्स में Ola Krutrim के सपोर्ट वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

स्पोर्ट्स स्कूटर के सेगमेंट में Aprilia SR160 और TVS Ntorq जैसे प्रोडक्ट्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को तीन विभिन्न बैटरी पैक के विकल्पों के साथ तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। Roadster X की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की FutureFactory में की जा रही है। 

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सभी वेरिएंट्स में 7 kW की मोटर दी गई है। Roadster X का शुरुआती प्राइस 74,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। Roadster X को तीन वेरिएंट्स - 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh में लाया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के 2.5 kWh के वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 140 किलोमीटर, 3.5 kWh की लगभग 196 किलोमीटर और 4.5 kWh वेरिएंट की लगभग 252 किलोमीटर की है। इसका 2.5 kWh वेरिएंट केवल 3.4 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड को पकड़ सकता है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के 3.5 kWh और 4.5 kWh के वेरिएंट्स केवल 3.1 सेकेंड में इस स्पीड पर पहुंच सकते हैं। Roadster X के सभी वेरिएंट्स में 4.3 इंच LCD इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, रिवर्स मोड और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक का मुकाबला Ultraviolette जैसी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों से है। पिछले कुछ महीनों में ओला इलेक्ट्रिक को रेगुलेटरी स्क्रूटनी के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »