Samsung की Galaxy Tab S11 Ultra के लॉन्च की तैयारी, 14.6 इंच हो सकता है डिस्प्ले

इस टैबलेट में 14.6 इंच OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका डिस्प्ले थिन बेजेल्स और राउंडेड कॉर्नर्स के साथ हो सकता है

Samsung की Galaxy Tab S11 Ultra के लॉन्च की तैयारी, 14.6 इंच हो सकता है डिस्प्ले

इस टैबलेट में 11,600 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ हो सकती है

ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में डुअल रियर कैमरा एक LED फ्लैश के साथ हो सकता है
  • हाल ही में सर्टिफिकेशन साइट IECEE पर Galaxy Tab S11 Ultra लिस्ट हुआ था
  • इस टैबलेट में 11,600 mAh की बैटरी दी जा सकती है
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की डिवाइसेज मेकर Samsung का Galaxy Tab S11 Ultra जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसे हाल ही में IECEE सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। यह Galaxy Tab S10 Ultra की जगह लेगा। 

WinFuture की एक रिपोर्ट में सैमसंग के Galaxy Tab S11 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी गई है। इस टैबलेट में डुअल रियर कैमरा एक LED फ्लैश के साथ हो सकता है। इस टैबलेट में सैमसंग के S Pen स्टाइलस के लिए सपोर्ट हो सकता है। हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट IECEE पर Galaxy Tab S11 Ultra को देखा गया था। इससे इस टैबलेट की बैटरी कैपेसिटी का संकेत मिला था। Galaxy Tab S11 Ultra में 11,600 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

इस टैबलेट में 14.6 इंच OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका डिस्प्ले थिन बेजेल्स और राउंडेड कॉर्नर्स के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया जा सकता है। हालांकि, Galaxy Tab S10 Ultra के विपरीत इसमें सिंगल फ्रंट कैमरा हो सकता है। पिछले वर्ष पेश किए गए सैमसंग के Galaxy Tab S10 में 11,200 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है। इस टैबलेट में 12 GB का RAM और 512 GB की स्टोरेज है। Galaxy Tab S10 Ultra की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल के दो कैमरा दिए गए हैं। 

हाल ही में सैमसंग ने भारत में Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition को लॉन्च किया था। यह एक रग्ड और एंटरप्राइज टैबलेट है। इस विशेषतौर पर बिजनेस और प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस टैबलेट में 8 इंच WUXGA TFT डिस्प्ले  120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition को 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 8 GB+256 GB के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। यह टैबलेट Android 15 पर चलता है। इसमें 5,050 mAh की बैटरी दी गई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »