Mahindra की XEV 9e और BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs की अगले सप्ताह शुरू होगी बुकिंग

XEV 9e के 59 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 542 किलोमीटर और 79 kWh वाले वेरिएंट की लगभग 656 किलोमीटर की है

Mahindra की XEV 9e और BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs की अगले सप्ताह शुरू होगी बुकिंग

XEV 9e के 59 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 542 किलोमीटर की है

ख़ास बातें
  • XEV 9e और BE 6 के लिए बुकिंग 14 फरवरी से शुरू होगी
  • इन इलेक्ट्रिक SUVs के लिए AC वॉल बॉक्स चार्जर का प्राइस चुकाना होगा
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra की इलेक्ट्रिक SUVs - XEV 9e और BE 6 के लिए बुकिंग 14 फरवरी से शुरू होगी। कंपनी ने BE 6 को पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। BE 6 के प्राइसेज लगभग 18.90 लाख रुपये से 26.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। 

XEV 9e के चार वेरिएंट्स हैं। इसके प्राइसेज लगभग 21.90 लाख रुपये और 30.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। Mahindra ने बताया है कि कंपनी की वेबसाइट पर छह फरवी से कस्टमर्स अपनी पसंद के मॉडल और वेरिएंट को जोड़ सकते हैं। हालांकि, इन इलेक्ट्रिक SUVs के लिए AC वॉल बॉक्स चार्जर का प्राइस चुकाना होगा। कंपनी ने 7.7 kW AC चार्जर का लगभग 50,000 रुपये और 11.2 kW के चार्जर के लिए लगभग 75,000 रुपये का प्राइस तय किया है। XEV 9e और BE 6 को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में फाइव-स्टार रेटिंग मिली है। 

कंपनी का दावा है कि BE 6 के 59 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 535 किलोमीटर और 79 kWh की लगभग 682 किलोमीटर की है। XEV 9e के 59 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 542 किलोमीटर और 79 kWh वाले वेरिएंट की लगभग 656 किलोमीटर की है। पिछले वर्ष के अंत में Mahindra ने इलेक्ट्रिक SUV BE 6e का नाम अस्थायी तौर पर बदलकर 'BE 6' करने का फैसला किया था। IndiGo एयरलाइन को चलाने वाली InterGlobe Aviation ने '6e' ट्रेडमार्क को अपना बताया था और इस दिल्ली हाई कोर्ट में कंपनी के खिलाफ याचिका दायर की थी। 

InterGlobe Aviation ने इस याचिका में कहा था कि पिछले 18 वर्षों से '6E' उसकी पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा और एक रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क है। कंपनी की ओर से दिए गए एक स्टेटमेंट के अनुसार, '6E का स्टैंडअलोन या किसी अन्य तरीके से अनधिकृत इस्तेमाल IndiGo के अधिकारों, प्रतिष्ठा और साख का उल्लंघन करता है। IndiGo अपनी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी और ब्रांड की पहचान को सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी और उपयुक्त कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।' इस विवाद के बारे में महिंद्रा की ओर से दिए गए एक स्टेटमेंट में कहा गया था, "कंपनी का BE 6e मार्केट स्टैंडअलोन 6E नहीं है। हमारा मानना है कि यह इंडिगो के 6E से अलग है, जो एक एयरलाइन का प्रतिनिधित्व करता है। हमारा रजिस्ट्रेशन का आवेदन एक पूरी तरह अलग इंडस्ट्री और प्रोडक्ट के लिए है।" 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »