Mahindra की इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी

कंपनी ने बहुत से विदेशी मार्केट्स में Scorpio के साथ शुरूआत की थी। इन मार्केट्स में XUV 700, Scorpio N और XUV 3XO जैसे मॉडल्स को लॉन्च किया जा रहा है

Mahindra की इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी

हाल ही में कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स BE 6 और XEV 9e को पेश किया था

ख़ास बातें
  • महिंद्रा के पास कई देशों में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है
  • इसका फायदा कंपनी को EV बिजनेस में मिल सकता है
  • विदेशी मार्केट्स में इसकी लाइफस्टाइल पिक-अप ट्रक भी पेश करने की योजना है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra ने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) के सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। कंपनी की योजना इंटरनेशनल मार्केट में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) लॉन्च करने की है। इसके पास कई देशों में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मौजूद है। इसका फायदा कंपनी को EV बिजनेस में मिल सकता है। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Rajesh Jejurikar ने बताया कि कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के नए मॉडल्स और पिकअप ट्रक जैसे प्रोडक्ट्स को डिवेलप कर रही है। इससे कंपनी को नए इंटरनेशनल मार्केट्स में बिजनेस शुरू करने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया, मोरक्को, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में कंपनी का मजबूत बिजनेस है। कंपनी ने बहुत से विदेशी मार्केट्स में Scorpio के साथ शुरूआत की थी। इन मार्केट्स में XUV 700, Scorpio N और XUV 3XO जैसे मॉडल्स को लॉन्च किया जा रहा है। 

विदेशी मार्केट्स में कंपनी ने लाइफस्टाइल पिक-अप ट्रक भी लॉन्च करने की योजना बनाई है। हाल ही में महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स BE 6 और XEV 9e को पेश किया था। इन दोनों EV की टेस्ट ड्राइव शुरू हो गई है। इस महीने आयोजित होने वाले Bharat Mobility Global Expo में BE 6 और XEV 9e को प्रदर्शित किया जा सकता है। BE 6 और XEV 9e की डिलीवरी फरवरी में शुरू हो सकती है। BE 6 के बेस वेरिएंट का प्राइस लगभग 18.90 लाख रुपये और XEV 9e का लगभग 21.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

BE 6 और XEV 9e को 59  kWh और 79  kWh के बैटरी पैक में लाया जाएगा। कंपनी का दावा है कि BE 6 के 59 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 535 किलोमीटर और 79 kWh की लगभग 682 किलोमीटर की है। XEV 9e के 59 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 542 किलोमीटर और 79 kWh वाले वेरिएंट की लगभग 656 किलोमीटर बताई गई है। हाल ही में महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक SUV BE 6e का नाम अस्थायी तौर पर बदलकर 'BE 6' करने का फैसला किया था। इसका कारण ट्रेडमार्क को लेकर IndiGo एयरलाइन को चलाने वाली InterGlobe Aviation के साथ विवाद था। इसे लेकर InterGlobe Aviation ने कोर्ट में महिंद्रा के खिलाफ याचिका भी दायर की थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »