Motorola Razr 70 लॉन्च अप्रैल में! 4500mAh बैटरी, 50MP कैमरा का खुलासा

Motorola Razr 70 में डुअल कैमरा सेटअप बताया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है।

Motorola Razr 70 लॉन्च अप्रैल में! 4500mAh बैटरी, 50MP कैमरा का खुलासा

Motorola Razr 70 लॉन्च डेट कंपनी की ओर से अभी तक घोषित नहीं की गई है।

ख़ास बातें
  • Motorola Razr 70 में डुअल कैमरा सेटअप बताया गया है।
  • Motorola Razr 70 में डुअल सैल बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • बैटरी की कैपिसिटी 4500mAh बताई गई है।
विज्ञापन

Motorola Razr 70 फोल्डेबल फोन के स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। मोटोरोला का अपकमिंग फोल्डेबल 6.9 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। फोन में 4500mAh की बैटरी का खुलासा हुआ है। कैमरा के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर आ सकता है। फोन में दमदार चिपसेट बताया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से Motorola Razr 70 किन खास फीचर्स के साथ होने वाला है लॉन्च। 

Motorola Razr 70 के लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। Motorola Razr 70 को चीन में TENAA सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है जहां पर इसके सभी खास स्पेसिफिकेशंस लिस्टेड देखे गए हैं। टिप्स्टर Anvin के मुताबिक, फोन का मॉडल नम्बर XT2657-2 मेंशन किया गया है। फोन के डिस्प्ले से लेकर चिपसेट और बैटरी तक सभी मुख्य स्पेसिफिकेशंस यहां बताए गए हैं। 

Motorola Razr 70 Display

Motorola Razr 70 में 6.9 इंच का OLED मेन डिस्प्ले होगा जिसमें 1080 × 2640 पिक्सल का रिजॉल्यूशन बताया गया है। फोन में 3.63 इंच का आउटर डिस्प्ले बताया गया है जिसमें 1056 × 1066 पिक्सल रिजॉल्यूशन होगा। 

Motorola Razr 70 Processor

Motorola Razr 70 के प्रोसेसर का नाम यहां नहीं दिया गया है लेकिन फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट का खुलासा हुआ है। फोन का चिपसेट 2.75GHz पर क्लॉक होगा। जिसके साथ में 18 जीबी तक रैम होगी और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 

Motorola Razr 70 Camera

Motorola Razr 70 में डुअल कैमरा सेटअप बताया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। दूसरा सेंसर टेलीफोटो कैमरा के तौर पर मिल सकता है जिसमें 3x जूम का सपोर्ट भी होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। 

Motorola Razr 70 Battery

Motorola Razr 70 में डुअल सैल बैटरी देखने को मिल सकती है। बैटरी की कैपिसिटी 4500mAh बताई गई है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आ सकता है। फोन की मोटाई 7.2mm होगी और वजन 188 ग्राम हो सकता है। 

Motorola Razr 70 Launch Date

Motorola Razr 70 लॉन्च डेट कंपनी की ओर से अभी तक घोषित नहीं की गई है। लेकिन लीक्स और सर्टिफिकेशन इशारा करते हैं फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। Motorola Razr 60 को कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में पेश किया था। उसी टाइमलाइन पर Motorola Razr 70 भी लॉन्च होता दिख रहा है। साथ में Motorola Razr 70 Ultra का लॉन्च भी संभव है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »