Australia

Australia - ख़बरें

  • Facebook, Instagram जैसे सोशल मीडिया ऐप्स भारत में होंगे बच्चों के लिए बैन! PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के कानून को सराहा
    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन वाले प्रतिबंध की तारीफ की है। ऑस्ट्रेलिया-भारत सालाना लीडर्स समिट के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया को रेगुलेट करने और युवा यूजर्स को प्रोटेक्ट करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की कोशिश एक अहम मिसाल कायम कर रही हैं।
  • Prime Video पर विज्ञापन दिखाना Amazon को पड़ा भारी! कोर्ट पहुंचा मामला
    ऑस्ट्रेलिया की कंपिटीशन रेगुलेटरी ACCC ने Amazon Australia के खिलाफ अदालत में मामला दर्ज किया है। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी पर आरोप है कि उसने Prime Video पर विज्ञापन जोड़ने के लिए अपने वार्षिक Prime सब्सक्राइबर्स के साथ किए गए कॉन्ट्रैक्ट में अनुचित शर्तों का इस्तेमाल किया। जुलाई 2024 के बाद विज्ञापन हटाने के लिए यूजर्स से हर महीने 2.99 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब ₹200) अतिरिक्त वसूले गए, जबकि वे पहले ही 79 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब ₹5,150) का वार्षिक शुल्क चुका चुके थे। इस मामले से 10 लाख से ज्यादा यूजर्स प्रभावित बताए गए हैं।
  • पानी में तैरने वाले सोलर पैनल, बिजली पैदा करने के साथ बचा रहे खूब पानी, जानें क्या है तकनीक
    दुनिया में कई देश इस समय जल संकट से जूझ रहे हैं और प्रयास कर रहे हैं कि कैसे पानी को बचाया जाए। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया भी जल संकट का सामना कर रहा है। देश में पानी की सबसे ज्यादा खपत खेती में होती है जो कि देश का करीबन 70 प्रतिशत पानी का हिस्सा है। अब देश में पानी की सप्लाई से बचने के लिए नए तरह का फ्लोटिंग सोलर पैनल तैयार किए हैं, जिससे पानी का बचाव होता है।
  • सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
    पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने वाला पहला देश बना था। इसके बाद कुछ अन्य देशों ने भी इस तरह के कदम उठाए हैं। इन देशों की सूची में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी शामिल हो गया है। UAE ने गुरुवार को 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने की घोषणा की है।
  • इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Keir Starmer ने सोमवार को 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन करने की घोषणा की है। इस बैन में Facebook, YouTube, Instagram, TikTok, Snapchat और X जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल हो सकते हैं। इस बैन के दायरे से इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp और Signal को बाहर रखा जा सकता है।
  • इस देश ने लगाया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन....
    इंडोनेशिया में YouTube, TikTok, Instagram, Facebook, X और गेमिंग प्लेटफॉर्म Roblox सहित बहुत से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों के एकाउंट्स पर रोक लगाई गई है। इन प्लेटफॉर्म्स को 16 वर्ष से कम आयु के यूजर्स का एक्सेस बंद करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, कुछ कम रिस्क वाले प्लेटफॉर्म्स को इस बैन से बाहर रखा गया है।
  • भारत में भी क्या बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया?
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने डीपफेक पर सख्त नियमों की जरूरत को बताया और आने वाले दो सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में अनुमानित 200 अरब डॉलर के निवेश की सराहना की। एआई इम्पैक्ट समिट में वैष्णव ने कहा कि बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन एक ऐसा मुद्दा है जिसे अब कई देश मान रहे हैं कि उम्र के आधार पर प्रतिबंध होना जरूरी है। वर्तमान में हम डीपफेक और कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ उम्र के आधार पर बैन को लेकर बातचीत कर रहे हैं।
  • Reddit ने 'सोशल मीडिया बैन' कानून को कोर्ट में दी चुनौती! कहा- यह बोलने की आजादी ...
    ऑस्ट्रेलिया के द्वारा लागू किए गए सोशल मीडिया बैन कानून के खिलाफ Reddit ने कानूनी राह अपनाई है। प्लेटफॉर्म ने बैन को कानूनी चुनौती है। ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस कानून को लागू नहीं करता है तो उसे ऑस्ट्रेलियाई सरकार को बड़ा जुर्माना देना होगा।
  • 16 साल से कम उम्र के बच्चे इस देश में नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने लगाया बैन
    ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चे फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, एक्स, रेडिट, टिकटॉक और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं करेंगे। यह पहली बार है जब नाबालिग यूजर्स को सोशल मीडिया अकाउंट बनाने से रोका गया है। नया नियम लागू होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने एक वीडियो में कहा कि यह वह दिन है जब परिवार को अपनी वापस मिल रही है।
  • अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे फेसबुक इंस्टाग्राम नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल, कंपनी खुद डिलीट करेगी अकाउंट
    ऑस्ट्रेलिया में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को सोशल मीडिया जैसे कि फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, एक्स,  रेडिट, टिकटॉक और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर पाएंगे। कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का कदम मानसिक स्वास्थ्य, स्लीप पैटर्न और सामाजिक विकास पर पड़ने वाले प्रभावों से होने वाले जोखिमों को कम करता है। कई स्टडी में भी पता चला है कि सोशल मीडिया के अधिक इस्तेमाल से युवा यूजर्स में चिंता और आत्मसम्मान में कमी जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
  • IND vs AUS T20I Live: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज दूसरे T20 मैच का घमासान, यहां देखें फ्री!
    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला होने जा रहा है। इससे पहले हुए मैच को बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था जो कि फैंस के लिए निराशा का कारण बना। भारत ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए थे। टीम अच्छी शुरुआत के साथ आगे बढ़ रही थी कि बारिश ने मैच बिगाड़ दिया। 
  • India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
    आज एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। एक बार फिर शुभमन गिल की कप्तानी में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सबकी नजरे होंगी। भारत को पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया से शिकस्त मिली थी और अब इस मुकाबले में बने रहने के लिए आज जीत बहुत जरूरी है। पिछले मैच में रोहित और विराट दोनों ने कुछ खास नहीं किया और इस मैच में उम्मीद है
  • Ind vs Aus का सेमीफाइनल मुकाबला आज, ऐसे देखें ICC Champions Trophy लाइव मैच
    भारतीय क्रिकेट टीम सेमी फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाली है। आज के मैच से तय होगा कि दोनों में से कौन सी टीम ICC Champions Trophy के फाइनल में अपनी जगह बनाएगी। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मैच आज यानी कि 4 मार्च को दोपहर 2:30 से शुरू होगा। जबकि टॉस 2 बजे होगा। ओटीटी के जरिए Jio Star ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
  • ChatGPT, DeepSeek पर सरकार का सख्त रवैया, फाइनेंस मिनिस्ट्री में AI टूल्स  पर लगी रोक
    इन टूल्स में ChatGPT और हाल ही में पेश किया गया चीन का DeepSeek शामिल हैं। भारत में इन AI टूल्स को लेकर केंद्र सरकार का रवैया सख्त है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने सरकारी दस्तावेजों और डेटा की गोपनीयता को रिस्क के मद्देनजर अपने कर्मचारियों से इन AI टूल्स से बचने को कहा है।ऑस्ट्रेलिया और इटली जैसे देशों ने भी डेटा की सिक्योरिटी के लिए रिस्क की वजह से DeepSeek के इस्तेमाल पर पाबंदियां लगाई हैं।
  • Mahindra की इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी
    महिंद्रा के पास कई देशों में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मौजूद है। इसका फायदा कंपनी को EV बिजनेस में मिल सकता है। कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के नए मॉडल्स और पिकअप ट्रक जैसे प्रोडक्ट्स को डिवेलप कर रही है। इससे कंपनी को नए इंटरनेशनल मार्केट्स में बिजनेस शुरू करने में आसानी होगी। विदेशी मार्केट्स में कंपनी ने लाइफस्टाइल पिक-अप ट्रक भी लॉन्च करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »