फोन में 7600mAh की विशाल बैटरी है। फोन बहुत ही स्लिम 7.9mm प्रोफाइल में आता है।
Photo Credit: iQOO
iQOO 15R फोन को कंपनी ने 24 फरवरी 2026 को लॉन्च किया था।
iQOO का पॉपुलर स्मार्टफोन iQOO 15R कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में से है। इस फोन में कंपनी ने बेहद खास फीचर्स दिए हैं जो इसे एक परफॉर्मेंस डिवाइस बनाते हैं। फोन को कंपनी ने 24 फरवरी 2026 को लॉन्च किया था। इसकी सेल 3 मार्च से शुरू हुई थी। फोन को Amazon से खरीदने पर भारी छूट ली जा सकती है जिसके लिए आपको एक छोटा सा काम करना होगा। फोन के एमआरपी पर कंपनी ने सीधा डिस्काउंट तो दिया ही है, इसके अलावा एक बैंक ऑफर लगा देते हैं तो इसे अब तक की सबसे सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन में 7600mAh की विशाल बैटरी है। फोन बहुत ही स्लिम 7.9mm प्रोफाइल में आता है। Snapdragon 8 Gen 5 की पावर और समर्पित Q2 गेमिंग चिप इसमें लगी है। इस धांसू फोन को बड़े डिस्काउंट के साथ कैसे खरीदें, आइए आपको बताते हैं।
iQOO 15R को इस वक्त सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन का MRP 53,999 रुपये है लेकिन Amazon ने फोन को 17% डिस्काउंट के साथ 44,998 रुपये में लिस्ट किया है। यानी एमआरपी से यह 9 हजार रुपये सस्ते में लिस्टेड है। लेकिन यहीं पर ऑफर खत्म नहीं होता है। फोन के साथ कंपनी ने बैंक ऑफर भी दिया है।
iQOO 15R को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। फोन को अगर आप चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो इस पर 4000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। लेकिन फिलहाल यह बैंक ऑफर कंपनी ने 6 मार्च से 12 मार्च तक ही लागू किया है। इसके बाद फोन को पूरे 13000 रुपये के डिस्काउंट के साथ आप खरीद सकते हैं।
iQOO 15R में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1260 x 2750 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, और 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। फोन HDR10+ सर्टिफिकेशन से लैस है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 12GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 100W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ 7,600mAh की बैटरी दी गई है। इसमें बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी है।
iQOO 15R के रियर में 50MP का OIS कैमरा मिलता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा यहां दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। फोन बहुत ही स्लिम 7.9mm प्रोफाइल में आता है। समर्पित Q2 गेमिंग चिप इसमें लगी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन