भारत की नई EV पॉलिसी में Elon Musk की Tesla को नहीं है दिलचस्पी!

हेवी इंडस्ट्रीज मिनिस्टर H D Kumaraswamy ने बताया है कि इस पॉलिसी में टेस्ला के शामिल होने की कम संभावना है क्योंकि वह देश में मैन्युफैक्चरिंग नहीं करना चाहती

भारत की नई EV पॉलिसी में Elon Musk की Tesla को नहीं है दिलचस्पी!

सरकार के चीन को लेकर सख्त रवैये से BYD के लिए भी इस पॉलिसी में शामिल होना मुश्किल है

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष मार्च में इस EV की पॉलिसी की घोषणा की गई थी
  • इस पॉलिसी के तहत जल्द आवेदन मंगाए जा सकते हैं
  • टेस्ला की योजना देश में इम्पोर्टेड EV बेचने की है
विज्ञापन
देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) से जुड़ी इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की नई EV पॉलिसी को जल्द शुरू किया जा सकता है। इस पॉलिसी का उद्देश्य इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनियों को देश में EVs की मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए प्रोत्साहित करना है। हालांकि, बिलिनेयर Elon Musk की Tesla को इस पॉलिसी ज्यादा दिलचस्पी नहीं है। 

पिछले वर्ष मार्च में इस EV की पॉलिसी की घोषणा की गई थी। Bloomberg News की एक रिपोर्ट में हेवी इंडस्ट्रीज और स्टील मिनिस्टर H D Kumaraswamy के हवाले से बताया गया है कि इस पॉलिसी के तहत जल्द आवेदन मांगे जा सकते हैं। इसमें 35,000 डॉलर तक के इम्पोर्ट्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल पर ड्यूटी को घटाकर 15 प्रतिशत करने की पेशकश की गई है। हालांकि, इम्पोर्ट ड्यूटी में छूट का फायदा लेने के लिए EV कंपनी को तीन वर्षों के अंदर देश में फैक्टरी लगाने में न्यूनतम 50 करोड़ डॉलर का निवेश करना होगा। इस पॉलिसी में घटी हुई ड्यूटी पर 8,000 कारों तक का वार्षिक इम्पोर्ट किया जा सकेगा। इस पॉलिसी का फायदा लेने वाली कंपनियों के लिए वित्तीय पात्रता की शर्त को सख्त बनाया गया है। इसमें EV मेकर को अपने बिजनेस के चौथे वर्ष में न्यूनतम 50 अरब रुपये का न्यूनतम रेवेन्यू हासिल करना होगा। इस शर्त को पूरा नहीं करने वाली कंपनी को रेवेन्यू में अंतर का तीन प्रतिशत तक पेनल्टी के तौर देना होगा। 

हालांकि, कुमारस्वामी ने बताया है कि इस पॉलिसी में टेस्ला के शामिल होने की कम संभावना है क्योंकि वह देश में मैन्युफैक्चरिंग नहीं करना चाहती। टेस्ला की योजना शोरूम और डीलरशिप्स के जरिए इम्पोर्टेड इलेक्ट्रिक कारें बेचने की है। इस बारे में कुमारस्वामी ने अधिक जानकारी नहीं दी है। टेस्ला की जल्द भारत में बिजनेस शुरू करने की तैयारी है। हालांकि, देश में अधिक इम्पोर्ट ड्यूटी को लेकर मस्क ने नाराजगी भी जाहिर की थी। 

चीन की BYD के EV की देश में बिक्री की जा रही है। सरकार के चीन को लेकर सख्त रवैया रखने की वजह से BYD के लिए इस पॉलिसी में शामिल होना मुश्किल है। वियतनाम की VinFast इस पॉलिसी की शुरुआत से पहले ही देश में फैक्टरी का निर्माण कर रही है।  VinFast ने देश में अपनी VF6 और VF7 को लॉन्च करने की पुष्टि की है। इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs का डिजाइन और डिवेलपमेंट वियतमाम में किया गया है। हालांकि, इन SUVs में भारतीय स्थितियों के अनुसार बदलाव किए जाएंगे। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि यह  EV पॉलिसी नाकाम हो सकती है क्योंकि टेस्ला, BYD और VinFast जैसी बड़ी EV कंपनियों के इसमें शामिल नहीं होने से इसका ज्यादा फायदा नहीं होगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »