Huawei ने आज चीनी बाजार में नया फोन Huawei Nova 16 Ultra लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Huawei
Huawei Nova 16 Ultra में 6.84 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है।
Huawei ने आज चीनी बाजार में नया फोन Huawei Nova 16 Ultra लॉन्च कर दिया है। Nova 16 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 7,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। आइए हुवावे नोवा 16 अल्ट्रा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Huawei Nova 16 Ultra के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,699 CNY (लगभग 62,169), 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,199 CNY (लगभग 68,813 रुपये) और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,799 CNY (लगभग 66,440 रुपये) है। Nova 16 Pro स्टाररी ब्लैक, स्काई ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Huawei Nova 16 Ultra में 6.84 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2856x1320 पिक्सल, 1-120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग है। यह डिस्प्ले कुनलुन ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में Kirin 9010S चिपसेट दिया गया है। यह फोन HarmonyOS 6.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 6.0, वाई-फाई 7 और इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल शामलि है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।
कैमरा सेटअप के मामले में नोवा 16 अल्ट्रा के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का RYYB प्राइमरी कैमरा, OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, AI-बेस्ड इमेजिंग टूल्स, AI-असिस्टेड कंपोजिशन, पोर्ट्रेट एन्हांसमेंट और टेलीफोटो इमेज ऑप्टिमाइजेशन का सपोर्ट करता है। यह फोन तियानटोंग सैटेलाइट कॉलिंग, सैटेलाइट पेजिंग, टू-वे बेईडू सैटेलाइट मैसेजिंग का सपोर्ट करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ