• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

Vivo X Fold 6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का मुकाबला Oppo Find N6, आगामी Samsung Galaxy Z Fold 8 और Honor Magic V6 से होगा

Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

भारत में पिछले वर्ष जुलाई में पेश किए गए Vivo X Fold 5 की यह जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • Vivo X Fold 6 को इस महीने लॉन्च किया जा सकता है
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7,000 mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X Fold 6 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। भारत में पिछले वर्ष जुलाई में पेश किए गए Vivo X Fold 5 की यह जगह ले सकता है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Vivo X Fold 6 को इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7,000 mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है। आमतौर पर, फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में ज्यादा कैपिसिटी वाली बैटरी नहीं होती। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इस वर्ष अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का फोल्डेबल आईफोन भी लॉन्च हो सकता है। 

Vivo X Fold 6 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इससे पहले इसी टिप्सटर ने कहा था कि इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साउड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। हाल ही में Vivo X Fold 6 की IMEI के डेटाबेस पर लिस्टिंग हुई है। इससे इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिला था। Vivo X Fold 6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का मुकाबला Oppo Find N6, आगामी Samsung Galaxy Z Fold 8 और Honor Magic V6 से होगा। 

पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Vivo X Fold 5 में 8.03 इंच का AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले (2,480 × 2,200 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स  के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 6.53 इंच AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। Vivo X Fold 5 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और Adreno 750 GPU है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 के भारत में लॉन्च की तैयारी! 50MP ZEISS कैमरा, 7200mAh बैटरी फीचर्स लीक
  2. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  3. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  7. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  9. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  10. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »