200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Huawei ने आज चीनी बाजार में नया फोन Huawei Nova 16 Pro लॉन्च कर दिया है।

200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Huawei

Huawei Nova 16 Pro में 6.84 इंच की OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Huawei Nova 16 Pro में 6.84 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Nova 16 Pro में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Huawei Nova 16 Pro में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Huawei ने आज चीनी बाजार में नया फोन Huawei Nova 16 Pro लॉन्च कर दिया है। Nova 16 Pro में 6.84 इंच का OLED डिस्प्ले मिलती है। नोवा 16 प्रो टू-वे बेईडू सैटेलाइट मैसेजिंग का सपोर्ट करता है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Huawei Nova 16 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei Nova 16 Pro Price

Huawei Nova 16 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,899 CNY (लगभग 51,752 रुपये), 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,399 CNY (लगभग 58,400 रुपये) और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,999 CNY (लगभग 66,471रुपये) है। Nova 16 Pro स्टाररी ब्लैक, स्काई ब्लू, व्हाइट और फ्रॉस्ट पर्पल कलर में आता है। यह फोन बिक्री के लिए हुवावे की आधिकारिक साइट और वी मॉल पर उपलब्ध है।

Huawei Nova 16 Pro Features & Specifications 

Huawei Nova 16 Pro में 6.84 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2856x1320 पिक्सल, 1-120Hz LTPO एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और कुनलुन ग्लास प्रोटेक्शन है। नोवा 16 प्रो टू-वे बेईडू सैटेलाइट मैसेजिंग का सपोर्ट करता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन HarmonyOS 6.1 पर काम करता है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो नोवा 16 प्रो के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, AI-बेस्ड इमेजिंग टूल्स, AI-असिस्टेड कंपोजिशन, पोर्ट्रेट एन्हांसमेंट और टेलीफोटो इमेज ऑप्टिमाइजेशन का सपोर्ट करता है। वहीं इस फोन में Kirin 9010S चिपसेट दिया गया है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.84 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसHarmonyOS 6.1
रिज़ॉल्यूशन1320x2856 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »