Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Acer ने अपनी प्रीडेटर सीरीज का नया गेमिंग लैपटॉप Acer Predator Helios 18 AI (2026) ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया है।

Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Acer

Acer Predator Helios 18 AI (2026) में 18 इंच की 4K मिनी एलईडी डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Acer Predator Helios 18 AI (2026) में 18 इंच की 4K मिनी LED डिस्प्ले है।
  • Acer Predator Helios 18 AI (2026) में 256GB तक DDR5 RAM है।
  • Acer Predator Helios 18 AI (2026) में 99Wh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Acer ने अपनी प्रीडेटर सीरीज का नया गेमिंग लैपटॉप Acer Predator Helios 18 AI (2026) ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप की बिक्री इस साल के आखिर तक ग्लोबल बाजार में शुरू होगी। इस लैपटॉप में 240Hz रिफ्रेश रेट वाली 18 इंच की 4K मिनी एलईडी डिस्प्ले है। Predator Helios 18 AI (2026) में इंटेल कोर अल्ट्रा 9 प्रोसेसर के साथ एनवीडिया जीफोर्स आरटीएक्स 5090 जीपीयू का ऑप्शन मिलता है। यह लैपटॉप 256GB तक रैम से लैस है। इस लैपटॉप में 99Wh की बैटरी दी गई है। आइए एसर प्रीडेटर हेलियोस 18 एआई (2026) के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Acer Predator Helios 18 AI (2026) Price

Acer ने अभी तक Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप की कीमत की घोषणा नहीं की है। यह कंफर्म हो चुका है कि यह लैपटॉप अगस्त में नोर्थ अमेरिका और ईएमईए मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं यह लैपटॉप इस साल की चौथी तिमाही में ऑस्ट्रेलिया में आएगा। कंपनी ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि यह गेमिंग लैपटॉप भारत में उपलब्ध होगा या नहीं।

Acer Predator Helios 18 AI (2026) Features & Specifications

Acer Predator Helios 18 AI (2026) में 18 इंच की 4K मिनी एलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840×2400 पिक्सल, 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 240Hz तक रिफ्रेश रेट और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट है। इस गेमिंग लैपटॉप में Predator Vox टेक्नोलॉजी और DTS:X Ultra के साथ 6 स्पीकर सेटअप है। इसके अलावा इसमें RGB बैकलिट कीबोर्ड भी है। यह गेमिंग लैपटॉप विंडोज 11 प्रो और विंडोज 11 होम ऑप्शन के साथ आता है। 

नया गेमिंग लैपटॉप Intel Core Ultra 9 290HX Plus प्रोसेसर से लैस है। इसमें 24GB GDDR7 VRAM और 256GB तक DDR5 RAM है। इसमें तीन PCIe Gen 5 NVMe SSD स्लॉट भी हैं, जो कुल 6TB तक की इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट करते हैं। इसमें Nvidia GeForce RTX 5090 GPU  है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें ड्यूल सिक्स्थ-जेनरेशन प्रीडेटर एयरोब्लेड 3डी फैन्स, वेक्टर हीट पाइप और लिक्विड मेटल थर्मल ग्रीस हैं।

Predator Helios 18 AI (2026) में 99Wh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इंटेल किलर वाई-फाई 7 BE1750x, ब्लूटूथ 5.4, दो थंडरबोल्ट 5 पोर्ट, दो यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप-ए पोर्ट, एक यूएसबी 3.2 जेन 2 टाइप-ए पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट, एक SD कार्ड रीडर, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक और एक RJ-45 पोर्ट शामिल है। इसमें एक डेडिकेटेड DC-इन स्लॉट और एक केंसिंग्टन लॉक दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो वीडियो कॉल के लिए इसमें 1080p IR वेबकैम दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस लैपटॉप की लंबाई 400.96 मिमी, चौड़ाई 307.9 मिमी, मोटाई 17.3 मिमी और वजन लगभग 3.5 किलो है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Acer
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »