Tiago EV के प्राइसेज 6.99 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इसे बैटरी ऐज-ए-सर्विस (BaaS) के विकल्प के साथ खरीदने पर 4.69 लाख रुपये का प्राइस होगा और इसके साथ 2.60 रुपये प्रति किलोमीटर का रेंटल देना होगा
इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को छह कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tata Motors ने गुरुवार को Tiago EV का नया वर्जन लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के डिजाइन में बदलाव करने के साथ ही कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। Tiago EV का शुरुआती प्राइस 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के नए वर्जन में 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी पैक के विकल्प हैं।
पिछले कुछ सप्ताह में पेट्रोल और डीजल के प्राइसेज तेजी से बढ़ने के साथ EVs की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट केे अनुसार, Tiago EV के प्राइसेज 6.99 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इसे बैटरी ऐज-ए-सर्विस (BaaS) के विकल्प के साथ खरीदने पर 4.69 लाख रुपये का प्राइस होगा और इसके साथ 2.60 रुपये प्रति किलोमीटर का रेंटल देना होगा। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक का मौजूदा डिजाइन इसके इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले वर्जन के समान है। हालांकि, Tiago EV के नए वर्जन के डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसमें फ्रंट पर समान कलर वाला क्लोज्ड-ऑफ पैनल है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के नए वर्जन में 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसके बड़े बैटरी पैक की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 285 किलोमीटर होने का दावा किया गया है।
Tiago EV के हेडलैम्प स्लिम हैं और इंटीग्रेटेड LED DRLs दिए गए हैं। इसमें नए डिजाइन वाला मॉडर्न दिखने वाला बंपर है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक में 14 इंच एलॉय व्हील दिए गए है। इसमें शार्क फिन एंटीना और डोर्स पर Tata.ev की ब्रांडिंग है। इसके रियर में नया कनेक्टेड LED लैम्प और टेलगेट पर ग्लॉस-ब्लैक स्ट्रिप दी गई है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को छह कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Tiago EV में अपडेटेड डैशबोर्ड है। इसका केबिन डुअल-टोन थीम के साथ है। इसमें एक बड़ा बदलाव डुअल फ्री-स्टैंडिंग डिजिटल डिस्प्ले का है, जिसमें 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है।
इस इलेक्ट्रिक हैचबैक में ऑटो-फोल्डिंग ORVM, डुअल स्मार्टफोन वायरलेस चार्जर, स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट, इलेक्ट्रिक टेलगेट, एयर फिल्टर, रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स हैं। इसमें सेफ्टी के लिए 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, छह एयरबैग्स, हिल होल्ड कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और कुछ अन्य फीचर्स दिए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज