itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!

itel Aqua फीचर फोन भारत में लॉन्च हो गया है। डिवाइस में IP67 रेटिंग, AI Noise Cancellation, Type-C चार्जिंग और 1200mAh बैटरी मिलती है।

itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!

Photo Credit: itel

itel Aqua फीचर फोन की भारत में कीमत 1,799 रुपये है

ख़ास बातें
  • itel Aqua में IP67 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षा मिलती है
  • फोन में AI Environmental Noise Cancellation और Type-C चार्जिंग दी गई है
  • 1,799 रुपये की कीमत पर 10 क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट मिलता है
विज्ञापन

itel ने भारतीय बाजार में अपनी नई Inno Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने itel Aqua फीचर फोन पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का इकलौता फीचर फोन है जो IP67 रेटिंग के साथ आता है। इसका मतलब है कि डिवाइस पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा फोन में AI Environmental Noise Cancellation (ENC) फीचर भी दिया गया है, जिसका उद्देश्य शोर-शराबे वाले माहौल में कॉलिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाना है। कंपनी के मुताबिक नई Inno Series को रोजमर्रा की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो itel Aqua की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है। यह फीचर फोन Blue, Red और Black कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे देशभर के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

itel ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि कंपनी द्वारा किए गए एक आंतरिक सर्वे में सामने आया कि फीचर फोन बदलने की लगभग 42 प्रतिशत वजह पानी से होने वाला नुकसान है। इसी को ध्यान में रखते हुए itel Aqua में IP67 रेटिंग दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस 30 मिनट तक पानी में रहने की स्थिति को झेल सकता है। साथ ही इसे धूल, कीचड़ और नमी वाले वातावरण में इस्तेमाल करने के लिए भी डिजाइन किया गया है।

कॉलिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए फोन में AI Environmental Noise Cancellation (ENC) फीचर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह तकनीक बाजार, फैक्ट्री, निर्माण स्थल और ट्रैफिक जैसी शोर वाली जगहों पर बैकग्राउंड नॉइज को कम करने में मदद करती है, जिससे कॉल के दौरान आवाज अधिक स्पष्ट सुनाई दे सकती है।

itel Aqua में 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 1200mAh बैटरी मिलती है। कंपनी ने इसमें Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया है, जो आमतौर पर इस प्राइस रेंज के फीचर फोन्स में कम देखने को मिलता है।

एक्सेसिबिलिटी फीचर्स की बात करें तो इसमें King Voice फीचर दिया गया है, जो हिंदी और अंग्रेजी में मेनू, मैसेज और कॉल से जुड़ी जानकारी वॉयस के जरिए सुनाने में सक्षम है। इसके अलावा फोन 10 क्षेत्रीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स में वायरलेस FM रेडियो, FM रिकॉर्डिंग, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, Bluetooth कनेक्टिविटी और 32GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट शामिल है। फोनबुक में 1,000 तक कॉन्टैक्ट्स सेव किए जा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो मजबूत डिजाइन के साथ बेसिक कम्युनिकेशन और एंटरटेनमेंट फीचर्स चाहते हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »