Moto G37 vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?

Motorola ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G37 लॉन्च किया, जिसका मुकाबला Oppo A6c और Samsung Galaxy M17 5G से हो रहा है।

Moto G37 vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?

Photo Credit: Motorola/Oppo/Samsung

Moto G37 vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G

ख़ास बातें
  • Moto G37 ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर से लैस है।
  • Oppo A6c में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है।
  • Samsung Galaxy M17 5G में Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

Motorola ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G37 लॉन्च किया, जिसका मुकाबला Oppo A6c और Samsung Galaxy M17 5G से हो रहा है। Moto G37 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Oppo A6c में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G में Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Moto G37, Oppo A6c और Samsung Galaxy M17 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Moto G37 vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G

कीमत

Moto G37 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं Oppo A6c के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 4GB+1284GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

डिस्प्ले

Moto G37 में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1604x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स हाई ब्राइटनेस है। जबकि Oppo A6c में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल,120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

बैटरी बैकअप

Moto G37 में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 20W टर्बोचार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Oppo A6c में 7000mAh बैटरी मिलती है जो कि 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Moto G37 एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। वहीं Oppo A6c में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।

प्रोसेसर

Moto G37 ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Oppo A6c में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G में Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप 

Moto G37 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-इन-1 लाइट कैमरा है। इसमें सेल्फी और  वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Oppo A6c के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन720x1604 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.75 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन720x1570 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent design
  • Bright AMOLED display
  • NFC for digital payments
  • कमियां
  • Performance needs some improvement
  • Wide-angle could be better
  • No charger in the box
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन‎1,080x2,340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन! 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  2. मोबाइल नेटवर्क गया तो इस देश में ट्रेनें हो गईं ठप! भारत में भी हो सकता है? जानें
  3. 5000mAh बैटरी वाला Xiaomi फोन 21 हजार सस्ता खरीदें! Flipkart पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  5. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  6. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  7. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  8. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  9. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  10. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »