Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ

Acer ने अपनी टैबलेट लाइनअप में विस्तार करते हुए Acer Iconia Duo S12 और Iconia Duo D12 को पेश कर दिया है।

Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ

Photo Credit: Acer

Acer Iconia Duo S12 में

ख़ास बातें
  • Acer Iconia Duo S12 में 12.2 इंच की 2.8K OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Acer Iconia Duo D12 में 12.2 इंच की WQXGA डिस्प्ले मिलती है।
  • Acer Iconia Duo D12 में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Acer ने अपनी टैबलेट लाइनअप में विस्तार करते हुए Acer Iconia Duo S12 और Iconia Duo D12 को पेश कर दिया है। इन टैबलेट में 3:2 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले दी गई है। ये टैबलेट मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस हैं और एक्टिव स्टाइलस, मैग्नेटिक कीबोर्ड और किकस्टैंड जैसी एक्सेसरीज का सपोर्ट करते हैं। Iconia Duo S12 डिजिटल इलस्ट्रेटर और मोबाइल प्रोफेशनल के लिए डिजाइन किए गए छोटे, हल्के एल्यूमीनियम एलॉय चेसिस में फ्लैगशिप-लेवल स्पेसिफिकेशंस प्रदान करता है। Iconia Duo D12 किफायती दामों पर प्रोडक्टिविटी प्रदान करता है। यहां हम आपको Acer Iconia Duo S12 और Iconia Duo D12  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Acer Iconia Duo S12 & Iconia Duo D12 Availability

Acer Iconia Duo S12 और Iconia Duo D12 टैबलेट नॉर्थ अमेरिका में अगस्त 2026 में लॉन्च होंगे और EMEA मार्केट में उसी साल की तीसरी तिमाही के दौरान उपलब्ध हो जाएंगे।

Acer Iconia Duo S12 & Iconia Duo D12 Features, Specifications

Acer Iconia Duo S12 में 12.2 इंच की 2.8K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स, 100% DCI-P3 कलर गेमट और 3:2 आस्पेक्ट रेशियो है। Acer ने इस टैबलेट में नैनो-टेक्सचर ग्लास लगाया है जो कि एंटी-ग्लेयर और एंटी-फिंगरप्रिंट प्रदान करता है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS इंटरनल स्टोरेज है। यह एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। यह टैबलेट एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। इसके साथ एक्टिव स्टाइलस, मैग्नेटिक कीबोर्ड और किकस्टैंड सपोर्ट शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट, वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट शामिल है।

Acer Iconia Duo D12 में 12.2 इंच की WQXGA डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2400x1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह टैबलेट ऑक्टा कोर मीडियाटेक हेलियो जी99 चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें 8GB LPDDR4 रैम और 128GB UFS इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। Duo D12 में स्टोरेज बढ़ाने के लिए एक USB टाइप-C पोर्ट और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी शामिल है। यह टैबलेट एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। इसके साथ एक्टिव स्टाइलस, मैग्नेटिक कीबोर्ड और किकस्टैंड सपोर्ट शामिल है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ड्यूल स्टीरियो स्पीकर वाला टैबलेट सिंगल यूएसबी टाइप सी पोर्ट, वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2 शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »