• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति Elon Musk की वेल्थ 16 अरब डॉलर घटी, Tesla के खराब नतीजे का असर

दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति Elon Musk की वेल्थ 16 अरब डॉलर घटी, Tesla के खराब नतीजे का असर

मस्क की वेल्थ 209 अरब डॉलर की है। उनके पास टेस्ला में लगभग 13 प्रतिशत हिस्सेदारी है। मस्क को अपनी वेल्थ का बड़ा हिस्सा इसी कंपनी से मिलता है

दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति Elon Musk की वेल्थ 16 अरब डॉलर घटी, Tesla के खराब नतीजे का असर

इस वर्ष कंपनी की तिमाही सेल्स में पहली बार तिमाही में गिरावट हुई है

ख़ास बातें
  • मस्क की वेल्थ 209 अरब डॉलर की है
  • टेस्ला ने पिछली तिमाही में 4,35,059 व्हीकल्स की डिलीवरी की है
  • इसका मार्जिन गिरकर चार वर्ष में सबसे कम हो गया
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla के चीफ Elon Musk की वेल्थ में 16.7 अरब डॉलर की कमी हुई है। इसका कारण तीसरी तिमाही में टेस्ला के कमजोर नतीजे हैं। कंपनी के उम्मीद से खराब प्रदर्शन और सेल्स का टारगेट चूकने से इसके शेयर में 9.3 प्रतिशत की गिरावट हुई है। 

मस्क की वेल्थ 209 अरब डॉलर की है। उनके पास टेस्ला में लगभग 13 प्रतिशत हिस्सेदारी है। मस्क को अपनी वेल्थ का बड़ा हिस्सा इसी कंपनी से मिलता है। टेस्ला के तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद उन्होंने कहा कि अधिक इंटरेस्ट रेट का सेल्स पर असर पड़ रहा है। इस वर्ष कंपनी की तिमाही सेल्स में पहली बार तिमाही में गिरावट हुई है। कंपनी ने पिछले तिमाही में 4,35,059 व्हीकल्स की डिलीवरी की है। इसका मार्जिन गिरकर चार वर्ष में सबसे कम हो गया। पिछले कुछ महीनों में टेस्ला ने अपनी कारों के प्राइसेज में कमी की है और इसका असर मार्जिन पर पड़ा है। 

हालांकि, मस्क की वेल्थ इस वर्ष 70 अरब डॉलर बढ़ी है। इसके पीछे टेस्ला का शेयर प्राइस बढ़ना प्रमुख कारण है। कंपनी ने बताया कि इस वर्ष के अंत तक 18 लाख यूनिट्स की डिलीवरी करने का उसका टारगेट है। टेस्ला ने भारत में फैक्टरी लगाने की योजना बनाई है। हालांकि, इसके लिए कंपनी इम्पोर्ट ड्यूटी में छूट चाहती है। केंद्र सरकार की ओर से टेस्ला के लिए इम्पोर्ट ड्यूटी घटाई जा सकती है अगर यह लोकल मैन्युफैक्चरिंग और सोर्सिंग की शर्त को पूरा करती है। देश में 40,000 डॉलर से अधिक की इलेक्ट्रिक कारों के इम्पोर्ट पर 100 प्रतिशत का इम्पोर्ट टैक्स है। 

सरकार ने यह संकेत दिया है कि EV मेकर्स को देश में बिक्री के लिए इम्पोर्ट ड्यूटी में छूट के बजाय इम्पोर्ट करने के बजाय व्हीकल्स की लोकल मैन्युफैक्चरिंग करनी होगी। सरकार टेस्ला जैसी EV कंपनियों के लिए इम्पोर्ट टैक्स को घटाने पर विचार कर रही है। हालांकि, इसके लिए इन कंपनियों को लोकल मैन्युफैक्चरिंग और सोर्सिंग को लेकर आश्वासन देना होगा। पिछली कुछ तिमाहियों से मस्क ने प्रोडक्शन बढ़ाने पर जोर दिया है। कंपनी ने भारत से 1.7-1.9 अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदने की योजना बनाई है। कंपनी की देश में यूनिट Tesla India Motor and Energy ने महाराष्ट्र में पुणे के विमान नगर में एक ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। टेस्ला ने लगभग दो वर्ष पहले बेंगलुरु में अपनी सब्सिडियरी को रजिस्टर्ड कराया था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  6. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  7. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  9. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  10. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »